Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पित्र प्रतिपदा को राजा दशरथ व रानी कौशल्या ने मां की रसोई में कराया भोज

Pragya News 24

Wed, Sep 18, 2024
Post views : 83

आगरा। पित्रपक्ष की प्रतिपदा के दिन राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप (संतोश शर्मा व ललिता शर्मा) ने बेलनगंज स्थित मां की रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। भारत विकास परिषद, आगरा संस्कार मुख्य शाखा द्वारा आज बेलनगंज स्थित मां की रसोई में संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संतोष शर्मा ने पित्रपक्ष का महत्व समझाते हुए कहा कि अपने पित्रों व पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। साथ ही सेवा के रूप में जरूरतमंद लोगों की मदद भी होती है। इसलिए हर व्यक्ति को श्रद्धा भाव के साथ पित्रपक्ष में जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। मां की रसोई में आज से पूरे 16 दिन पितृपक्ष तक भोजन की व्यवस्था में सहयोग शाखा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर दशरथजी व कौशल्याजी ने गरीब लोगों को भोजन करा कर बड़ी खुशी व प्रसन्नता का अनुभव किया। भारत विकास परिषद के आगरा के संस्थापक व शाखा संरक्षक केशव दत्त गुप्ता ने भारत विकास परिषद के क्रियाकलापों के बारे में संपूर्ण जानकारी संतोष शर्मा जी को दी। राजा दशरथ का सम्मान केशव दत्त गुप्ता ने साफा पहनकर किया। शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पोली भाई सचिव जतिन अग्रवाल प्रशांत अग्रवाल एवं सौरभ अग्रवाल ने पुष्प वर्षा की। रानी कौशल्या को मुकुट दीपाली व दुपट्टा निहारिका, रीता अग्रवाल ने पहनाकर सम्मान किया।

मां की रसोई के संचालक एवम अन्नपूर्णा शाखा के संरक्षक धर्म गोपाल मित्तल जी व उनकी पूरी टीम ने भी दशरथ जी का सम्मान किया आज के कार्यक्रम में जितेंद्र अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल व रामलीला कमेटी के नितिन अग्रवाल, हेल्प आगरा व सत्यमेव जयते के गौतम सेठ व बड़ी संख्या में भारत विकास के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर प्रशांत अग्रवाल व निहारिका रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन