Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भक्ति, उल्लास और समरसता से गूंजा कर्मयोगी एनक्लेव, अग्रसेन जयंती महोत्सव में निकली भव्य शोभायात्रा

Pragya News 24

Tue, Sep 23, 2025
Post views : 162
  • 18 राजकुमार, नौ देवियों की झांकी और अग्रोहा धाम की छटा ने खींचा सबका ध्यान
  • महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में हवन से उठा आस्था का स्वर, शोभायात्रा ने बांधा उत्सव का समां
  • श्रद्धा, उमंग और सांस्कृतिक समरसता के संग निकली भव्य शोभायात्रा

आगरा। कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर में अग्र मिलन समिति द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन भव्य उत्साह और भक्तिपूर्ण उमंग के साथ आयोजित हुआ। प्रातः आयोजित हवन ने धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया, जबकि सायं भव्य शोभायात्रा ने पूरे कर्मयोगी एनक्लेव को उत्सव की रंगत से भर दिया। सुबह शुरू हुए हवन में समाज के अग्रवाल बंधु, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधाओं के साथ आयोजित यह अनुष्ठान महोत्सव की आध्यात्मिक भव्यता को दर्शा रहा था।

सायंकाल निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने महाराजा अग्रसेन के गौरवशाली इतिहास का जीवंत चित्रण किया। शोभा यात्रा की अगुवाई प्रथम पूज्य गणेश जी की झांकी कर रही थी। फिर महाकाल की झांकी, खाटू श्याम जी, राधा कृष्ण, कैला देवी सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियों के मध्य रथ पर सवार थे महाराजा अग्रसेन डीसी गोयल और रानी माधवी शगुन गोयल। 18 राजकुमारों की घोड़ों पर सवार झांकी अग्रवाल कुल के 18 गोत्रों का प्रतिनिधित्व कर रही थी। नौ देवियों की झांकी शक्ति संवर्धन का संदेश दे रही थी। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी ने देश प्रेम का भाव सभी में बिखेरा। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच शोभायात्रा का स्वागत भक्तिभाव और उत्साहपूर्ण रहा। ढोल नगाड़े और विभिन्न बैंड महोत्सव में उल्लास का अनुभव करा रहे थे। कर्मयोगी चौराहे पर अग्रोहा धाम की तर्ज पर बनाए गए भव्य महल ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया।

समिति के अध्यक्ष पवन बंसल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश फैलाना है। उन्होंने सभी समाजजनों को आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह में भाग लेने का सादर निमंत्रण दिया। सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह मंगलवार को सायं अग्रोहा धाम में ही होगा।

आयोजन में महामंत्री संजय अग्रवाल (तोती भाई), कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र मंगल, हरीश गोयल, पवन अग्रवाल, सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पार्षद कंचन बंसल, संजीव अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गिर्राज किशोर, गौरव बंसल, संजय गुप्ता, मोनू गोयल, अंकित बंसल, हर्ष गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, अंजलि गोयल, शिल्पी गर्ग, अंशु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन