Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीश्याम तीज महोत्सव 4 को, भव्यता से निकली आमंत्रण यात्रा, आज लगेगी श्याम नाम की मेहंदी

Pragya News 24

Sun, Nov 3, 2024
Post views : 76
  • श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) कर श्रीश्याम तीज महोत्सव का आयोजन
  • पोशाक संग 151 निशान खाटू श्याम जी को किए गए अर्पित
  • श्रीश्याम अखाड़ा नाम से सजेगा कीर्तन दरबार, आएंगे विभिन्न शहरों से भजन गायक

आगरा। श्रीश्याम बाबा को समर्पित श्रीश्याम आस्था परिवार आगरा(खाटूधाम) द्वारा श्रीश्याम तीज महोत्सव के अंतर्गत आमंत्रण एवं निशान यात्रा निकाली गयी। सैंकड़ों निशान लिए भक्त प्रथम पूज्य गणेश की सवारी एवं श्याम बाबा के डोले के साथ श्रीमनः कामेश्वर मंदिर, रावत पाड़ा से श्रीखाटू श्याम जी मंदिर जीवनी मंडी तक चले। आकर्षक पोशाक संग 150 निशान श्याम बाबा को अर्पित करने के साथ श्रीश्याम तीज महोत्सव का आमंत्रण दिया।

अध्यक्ष राहुल बंसल और उपाध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि संस्था के 12 वें वार्षिकोत्सव पर श्याम बाबा का भव्य और दिव्य दरबार लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन पर 4 नवंबर को सजाया जाएगा।
कोषाध्‍यक्ष संजय मित्तल, महामं‍त्री शुभम और उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि श्रीश्याम तीज महोत्सव में श्रीश्याम अखाड़ा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। भव्य दरबार में पुष्प एवं इत्र की वर्षा के मध्य मधुर संकीर्तन पर भक्त झूमेंगे।
मीडिया प्रभारी सुनील मित्तल और किरावली शाखा के सुप्रसिद्ध भजन गायक विपिन मित्तल ने बताया कि शीतल पांडे(दिल्ली), मनोज शर्मा (ग्वालियर), इशिता शर्मा (पलवल), अंजली द्विवेदी (बरेली), मारुति नंदन (बरेली), अंकित गोयल (दिल्ली) और शिवम वर्मा (कानपुर) अपने मधुर कंठ से भक्ति रस का प्रवाह करेंगे। श्याम रसोई में हजारों भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

इससे पूर्व 3 नवंबर रविवार को सायं 5 बजे से श्याम नाम की मेहंदी फ्लैट नंबर 705, पुष्पांजलि अपार्टमेंट, प्रताप नगर में लगेगी। आयोजन की व्यवस्थाएं समस्त श्रीश्याम आस्था परिवार संभाल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन