Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गौ पुकार सुन गौ रक्षा हित स्वयं हरी ही आते हैं…सूरसदन में गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत महादेव की भक्ति के साथ बह रही गौ अमृत की रसधारा

Pragya News 24

Tue, Jul 15, 2025
Post views : 89
  • गौ माता के पास रहने से पास नहीं आता कैंसर: रसराज जी महाराज

आगरा। आज कैंसर जैसी घातक बीमारी बहुत अधिक बढ़ रही है। लोग अस्पताल में दम तोड़ने को मजबूर हैं। इसका एकमात्र निदान शुद्ध आहार है जो केवल गौ माता से ही प्राप्त हो सकता है…यह संदेश सूरसदन में चल रहे नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के दूसरे दिन जगतगुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के परम कृपा पात्र रसराज महाराज ने व्यक्त किए। पूज्य महाराज श्री ने कहा कि गौ माता के पास रहने से कैंसर पास नहीं आता। गौ सेवा, गौ पूजा और गव्य पदार्थों का सेवन करने से सभी बीमारियों का निदान हो जाता है। गौ माता की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता की कृपा के बिना भगवान भी अवतार नहीं लेते। इस दौरान इस भजन पर सब झूम उठे-‘गौ माता की महिमा कितनी, हम तुमको समझाते हैं। गौ पुकार सुन गौ रक्षा हित स्वयं हरी ही आते हैं..’

गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत सूरसदन में महाशिवपुराण एवं गौ कथा सुनाते रसराज जी महाराज

इससे पूर्व गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि गाय बचेगी तो देश बचेगा का केवल नारा लगाने से गाय नहीं बचेगी। गाय का घर गौशाला नहीं है। गाय सुखी तब होगी जब वह किसान के खूंटे पर होगी। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। एक ग्राम गोबर मोबाइल के रेडिएशन को कम कर देता है। गौ पेंट करने से तापमान कम होगा, रेडिएशन का प्रभाव भी नहीं होगा। वृंदावन के भजन गायक ब्रज रसिक बिहारी दास जी और धन्वंतरी दास के भजनों की रसधारा ने सबको भाव विभोर कर दिया। सुबह की बेला में सूरसदन परिसर में सैकड़ों भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य पार्थिव शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया।

गौ महिमा महोत्सव समिति आगरा से जुड़े समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने आगरावासियों को महोत्सव में आमंत्रित करते हुए बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को सायं 4ः00 से 8ः00 बजे तक शिव महापुराण की दिव्य कथा व गौ कथा होगी। साथ ही सुप्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी पूनम दीदी के भजनों की सुर सरिता भी प्रवाहित होगी।

परम पूज्य गोपेश कृष्ण दास जी, बागेश्वर धाम के रोहित रिछारिया, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, जागृति मित्तल, विजय ओझा, सनातन केसरी, अखिलेश, विशाल, प्रियंका ठाकुर, प्रवीण भारद्वाज, प्रशांत लवानिया, गोपाल दास और अभिराम दास भी इस दौरान आरती में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन