Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गुरुद्वारा शहीद नगर ने मनाया शहीदी सप्ताह, गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादौ, माता गुर्जर कौर और 40 सिखों की शहादत को किया नमन

Pragya News 24

Wed, Dec 25, 2024
Post views : 50

आगरा। गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादौ, माता गुर्जर कौर और 40 सिखों की शहादत को इन दिनों पूरी दुनिया में शहीदी समागमों के रूप में मनाया जा रहा है। आगरा के गुरुद्वारा शहीद नगर में भी 21 से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें देहरादून से आए रागी भाई जगतार सिंह और आगरा के रागी भाई गुरशरण सिंह ने अपने रसमई कीर्तन के माध्यम से गुरुओं की वीरता व शहादत से जुड़े शब्दों से संगत को निहाल किया। उन्होंने करता तू सभना का सोई जा सकता सकते को मारे ता मन रोस ना होई ,,,,, तेरा कीया मीठा लागे हर नाम पदार्थ नानक मांगे….. शब्द सुनाएं ।

श्री हरमंदिर साहिब सचखंड अमृतसर से आए कथा वाचक भाई कुलदीप सिंह जी क्रमवार शहादत के इस सफर पर विस्तार से अपने विचार रखें ।

गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर के प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि इस क्रमवार गुरमत विचार के अंतर्गत चौथे दिन संगत के सामने बड़े साहबजादौ की शहादत के बाद दोनों छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को लेकर माता गुर्जर कौर किस तरह से अपने किले से निकलते हैं और मुगल फौज से बचते बचते बारिश भरी सर्द रात में जंगलों से होते हुए आगे का सफर तय करती हैं। इस दौरान जो लोग उनकी मदद करते हैं वह इतिहास में अमर हो जाते हैं और जो उनके साथ गद्दारी कर उन्हें मुगल फौज से गिरफ्तार करते हैं वह हमेशा के लिए इतिहास में कलंकित हो जाते हैं।

कीर्तन व कथा विचार के बाद आनंद साहिब के साथ दीवान की समाप्ति हुई। गुरुद्वारा ग्रंथि ज्ञानी मंशा सिंह में अरदास की। हुकूमनामें के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को निज स्थान पहुंच कर कीर्तन दरबार की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरु का टूट लंगर बरताया गया।

इस दौरान प्रबंधक कमेटी के सचिव मलकीत सिंह और मीत प्रधान श्याम भोजवानी ने संगत से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह व शाम होने वाले कीर्तन दरबार में संगत से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की। कीर्तन समागम में मुख्य रूप से सिमरनजीत कौर, जसविंदर कौर, चांदनी भोजवानी, सरबजीत कौर, स्वर्णजीत कौर, रंजीत कौर, कुलबीर कौर भसीन, अमरजीत कौर, सरनजीत कौर, हरजिंदर कौर बिंद्रा, दीपा कालरा, ज्योति अरोड़ा, अंजू कालरा आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन