Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: साध्वी−संत सेवा और महाप्रसादी संग पंचदशम दिव्य छप्पन भाेग का भव्य समापन

Pragya News 24

Sat, Dec 14, 2024
Post views : 71
  • श्रीराधारानी सेवा मंडल ने गोवर्धन में किया पंचदशम दिव्य छप्पन भाेग उत्सव का आयोजन
  • 110 साध्वियों को प्रदान किया एक माह का राशन, दैनिक आवश्यकता का सामान

आगरा। ब्रजधाम का हर कण स्वयं में श्रीकृष्ण और राधारानी के अंश हैं। ब्रजधाम के साधु संत और साध्वी भक्ति भाव का साक्षात और आदर्श उदाहरण हैं। इनकी सेवा प्रभु सेवा का ही रूप है। इसी विचार का अनुसरण करते हुए श्री राधा रानी सेवा मंडल ने दानघाटी, गोवर्धन में समापन किया दो दिवसीय भव्य छप्पन भोग उत्सव का।

शनिवार को श्रीराधारानी सेवा मंडल द्वारा आयोजित 15 वें दिव्य छप्पन भाेग, फूल बंगला, भजन संध्या एवं प्रसादी उत्सव का समापन साध्वी, संत सेवा एवं महाप्रसादी के साथ हुआ। गोवर्धन धाम, दान घाटी मंदिर के निकट स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में हुए उत्सव के द्वितीय दिवस 110 साध्वियों को एक माह का राशन, दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं एवं गर्म कपड़े संस्था के सदस्यों ने प्रदान किये। इसके बाद साधु− संत भाेजन प्रसादी के साथ महाप्रसादी का वितरण हुआ। हजारों की संख्या में गोवर्धन धाम पधारने वाले भक्तों ने सुस्वाद भोजन प्रसादी का आनंद लिया। अगले वर्ष आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान करने का सभी ने गोवर्धन धाम में संकल्प लिया।

इस अवसर पर संरक्षक गोविंद शरण गर्ग, संतोष मित्तल, विवेक वार्ष्णेय, अविनाश राणा, पवन गुप्ता, राहुल गर्ग, हरिओम सिंघल, पूर्व पार्षद दीपक ढल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद मांगलिक, संजीव अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लवी गोयल, रोहित त्यागी, लक्ष्मीकांत वर्मा, राकेश अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, रचित गोयल, राकेश माहेश्वरी, दर्श, युवराज, केशव, तेजस, सचिन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन