Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गौचारण की शाेभायात्रा में दिखी द्वापरकालीन झलक, श्री कृष्ण लीला शताब्दी समारोह में हुआ गोपूजन

Pragya News 24

Tue, Nov 21, 2023
Post views : 109
  • डीएफओ आरुषि मिश्रा बोलीं समिति कर रही प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण
  • श्रीकृष्ण− बलदेव की गौचारण शाेभायात्रा ने किया नगर का भ्रमण, उमड़े श्रद्धालु

आगरा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति 100 वर्ष की परंपरा और संस्कृति के साथ ही प्रकृति का संरक्षण भी कर रही है। गौपूजन और शाेभायात्रा के माध्यम से गौ संरक्षण का समाज को संदेश दिया जाना एक अनूठी पहल है। यह कहना था मुख्य अतिथि डीएफओ आरुषि मिश्रा का।

गौचारण शोभायात्रा में गौपूजन करतीं डीएफओ आरुषि मिश्रा एवं समिति के पदाधिकारीगण

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला शताब्दी समारोह के अन्तर्गत गोपाष्टमी पूजन एवं गौचारण लीला शाेभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएफओ आरुषि मिश्रा के साथ नीरू रोहतगी, सुजाता अग्रवाल और रेनू गोयल ने गौपूजन किया। श्रीकृष्ण और बलदाउ जी के स्वरूपों की आरती उतारी गयी।

गौचारण शोभायात्रा में गौपूजन करतीं डीएफओ आरुषि मिश्रा एवं समिति के पदाधिकारीगण

बैंड बाजों के साथ निकली शाेभायात्रा गौशाला प्रांगण, बल्केश्वर रोड से वाटरवर्क्स चौराहा, जीवनी मंडी, भैरों बाजार, बेलनगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, दरेसी, रावत पाड़ा, सुभाष बाजार, जौहरी बाजार, कसेरट बाजा, सेव का बाजार, फुलट्टी, घटिया, सिटी स्टेशन मार्ग, धूलियागंग, पथवारी, बेलनगंगज तिकोनिया होते हुए वापस गौशाला पहुंची।

गौशाला बल्केश्वर में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गाैचारण शोभायात्रा का शुभारंभ गोपूजन कर करतीं मुख्य अतिथि डीएफओ आरुषि मिश्रा व समिति के पदाधिकारी।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, अशोक गोयल, पीके मोदी, शेखर गोयल, बृजेश अग्रवाल, कृष्ण कन्हैया अग्रवाल, गिर्राज बंसल, प्रभात रोहतगी, विष्णु अग्रवाल, एसपी सिंह, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, कौशल किशाेर सिंघल, विनोद भट्टेवाले, अनुज सिंघल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन