Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गिरिराज धरण हम तेरी शरण, वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में भक्ति और आस्था का उमड़ा सैलाब

Pragya News 24

Wed, Oct 22, 2025
Post views : 119

आगरा। दीपोत्सव की श्रृंखला में बुधवार को वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां गोवर्धन महाराज का पूजन एवं अन्नकूट प्रसादी महोत्सव अत्यंत भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में 15 फुट ऊँचे गोवर्धन महाराज का पर्वत रूप अत्यंत भव्यता और आकर्षक श्रृंगार से सुसज्जित किया गया। महंत अनंत उपाध्याय और पंडित मुकेश शर्मा ने वेद मंत्रों के साथ गिरिराज जी का पूजन कराया। पूजन के उपरांत भक्तों ने दुग्ध धार अर्पित कर परिक्रमा की और “गिरिराज धरण हम तेरी शरण” के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया, जिसका सभी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर गोवर्धन महाराज की महाआरती की और “जय गिरिराज महाराज की” के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर संजय उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, अजय उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, डॉ. हरेंद्र गुप्ता, हनी, आयुष उपाध्याय, मनोज गुप्ता, प्रशांत रस्तोगी, दीपक, अशोक गोयल, डॉ. संजीव नेहरू, सलोनी नेहरू, अमित, रितु, राधिका, सुमित कटारा आदि भक्त उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन