Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: डांडिया उत्सव में धुनुची नृत्य संग घूमर और गरबा की भी रही धूम

Pragya News 24

Sun, Oct 13, 2024
Post views : 68

• नेहरू नगर क्लब द्वारा डांडिया उत्सव में 101 दीपों से हुई मां दुर्गा की आरती
• पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य रहा आकर्षण का केन्द्र, हुआ 32 फुट का रावण दहन

आगरा। जगमग रोशनी से सजे सजे नेहरू नगर क्लब में आज भगवान राम और मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरे थे। डांडिया नाइट में जहां 101 सदस्याओं द्वारा दीपों को हाथ में लेकर मां दुर्गा की विशेष आरती की गई। वहीं दोनों हाथों में दीप लिए पश्चिम बंगाल के धुनुची नृत्य और गरबा की भी धूम रही। वहीं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 32 फुट केे रावण दहन के साथ हर ओर जयश्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। असत्य पर सत्य और भगरान राम की जीत की खुशी में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व मेयर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत नेहरू नगर क्लब के संस्थापक सतीश गुप्ता व रोड बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। गायिका सुजाता शर्शा ने संगीत के स्वरों को गरबा की गीतों में पिरोकर बिखेरा तो हर तरफ संगीत की सुरमयी मस्ती घुल गई।

सर्वप्रथम गणेश वंदना और उसके बाद डांडिया उत्सव के रंग बिखरे तो कार्यक्रम में मौजूद अतिथि भी नृत्य करने को उठ खड़े हुए। हो शुभारम्भ मंगल घड़ी आई…,आज राधा का श्याम याद आ गया…, उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग…, घूंघट में चांद होगा, आंचल में चांदनी…, जैसे गीतों पर डांडिया उत्सव को खूब इंजाय किया। अंत में 32 फुट के रावण का दहन कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल सिंघल, संरक्षक सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, उपमा अग्रवाल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, रूबी गर्ग, रिंकी गर्ग आदि उपस्थित थीं।

13 अक्टूबर को नेहरू नगर क्लब द्वारा नेहरू नगर पार्क में शाम 7 बजे से आयोजित भजन संध्या को कानपुर के गायक संदीप मस्ताना अपनी सुरमयी आवाज से सजाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन