Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ किया गणपति का विसर्जन

Pragya News 24

Sun, Sep 15, 2024
Post views : 124

आगरा। सिर पर पीताम्बरी पगड़ी और गले में पटका पहने हर श्रद्धालु गणपत्ति बप्पा के जयकारे लगा रहा था। मन में अगले बरस फिर श्रीगणेश के आगमन की कामना थी। हर तरफ भक्ति का भाव और मन में श्रद्धा नजर आ रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा था श्रीगणेश महोत्सव, रामनगर पुलिया कमेटी द्वारा स्थापित श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा का, जहां गणेश चतुर्थी को स्थापित किए गए श्रीगणेश को धूमधाम व बैंडबाजों के साथ विसर्जित किया गया। उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विसर्जन से पूर्व श्रीगणेश का पूजन किया और झंडा दिखाकर विसर्जन यात्रा को रवाना किया।

श्रीगणेश महोत्सव, रामनगर पुलिया कमेटी द्वारा आज पालकी में सजाकर श्रीगणेश की यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में भ्रमण करते हुए बोदला, सिकन्दरा मार्ग से यात्रा कैलाश मंदिर के घाट पहुंची जहां विधि विधान के साथ श्रीगणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महिलाएं भजन गाते हुए और नाचते गाते चल रही थीं।

विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील करमचांदनी, घनश्याम हेमलानी, हेमंत भोजवानी, जेपी धर्मानी, के के भारद्वाज, प्रदीप उप्रेती, पार्षद रवि दिवाकर, पार्षद मीनाक्षी वर्मा, डॉ सुनील सबनानी, हेमंत शोभनानी, पार्षद राधा रानी मनवानी, रितेश शुक्ला, देवेश पचैरी, राधा हेमलानी, पूर्व पार्षद उमेश परवानी, संतोषी लाल वर्मा, मोहित हेमलानी, आकाशदीप वर्मा अनुज रोचनी, अमन कुलश्रेष्ठ, प्रिया हेमलानी, विजय हेमलानी, सोनी लालवानी सीमा मंगवानी, दिव्या हेमलानी, सुनीता हेमलानी, सुनील कलवानी, लकी, लवी, आदि शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन