Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भक्ति का उमड़ा सैलाब, 500 किलो फलों की होली में झूमे श्याम बाबा के भक्त

Pragya News 24

Sun, Mar 17, 2024
Post views : 131

• श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
• द्वितीय दिवस खेली गयी फलों की होली, मौसमी फलों से भरी भक्तों की झोली
• मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्यम खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली

आगरा। रंगोत्सव की चारों ओर धूम मची है, कहीं अबीर उड़ रहा है तो कहीं गुलाल। लेकिन श्री खाटू श्याम बाबा का फाग अलग ही उमंग लिये है। जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे दस दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत रविवार को फलों की होली खेली गयी।

श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के द्वितीय दिवस श्याम बाबा का श्रंगार विवेक-अंकुश अग्रवाल द्वारा कराया गया और फलों की होली के मुख्य यजमान गगन-गौरव गर्ग थे। मौसमी फलों के श्रंगार से श्याम बाबा का रूप श्रंगारित था। अंगूर-रसभरी के गुच्छों आदि फलों से लदे बाबा की दिव्यता देख भक्त निहाल हुए जा रहे थे। वहीं भक्तिमय भजनों की स्वरलहरियों में हर कोई बस जहां था वहीं झूमे जा रहा था। सेब, अमरूद, चीकू, संतरा आदि मौसमी फलों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में लुटाया गया। हर भक्त बस झोली फैलाये बाबा को नतमस्तक करता हुआ प्रसाद के फलों को बटोर रहा था। करीब 500 किलों फलों के प्रसाद की इस लूट में न कोई अमीर था और न कोई गरीब। बस पहचान थी तो एक श्याम बाबा के भक्त होने की।

श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रीखाटू नरेश के भक्त नित बढ़ रहे हैं, जिससे मंदिर की रंगत लगातार और अधिक शोभा पाती जा रही है। भक्तों की उमंग को ध्यान में रखते हुए ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की होली के आयोजन सायं 7 से 9 बजे के मध्य किये जा रहे हैं। सोमवार को टाफी− चॉकलेट की होली खेली जाएगी। जिसमें बाल भक्तों की संख्या अधिक रहेगी।

इस अवसर पर सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, संजय अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विपिन बंसल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन