Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भय प्रकट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी

Pragya News 24

Mon, Jan 22, 2024
Post views : 115
  • अयोध्या धाम बने कर्मयोगी एनक्लेव में हो रही है वर्षा श्रीराम की पावन कथा की
  • श्री राम कथा प्रसंग के तृतीय दिवस हुआ राम लला का जन्म, गूंजी चहुं ओर बधाई

आगरा। कौशल्या मैया दे दो बधाई कि अवध में जन्मे हैं रघुराई… राम कथा के तृतीय दिवस जैसे ही कथा व्यास भरत उपाध्याय ने रामलला जन्म प्रसंग का वर्णन किया चहुं ओर उल्लास ही उल्लास छा गया।

कर्मयोगेश्वर मंदिर, कर्मयोगी एनक्लेव, कमला नगर में चल रही श्री राम कथा में अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह और राम कथा में जन्म प्रसंग, मानो जैसे भक्त उत्साह में बावरे हुए जा रहे थे। श्रीराम के जयघोषों से पूरा पंडाल गुंज्जायमान हो रहा था। महिलाएं श्रीराम जन्म के उत्साह में झूम रही थी।

अयोध्या धाम में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कर्मयोगी एनक्लेव, सोसायटी के संयोजन में सीताराम परिवार द्वारा श्री राम कथा का अयोजन किया गया है। मुख्य यजमान जीतू और रिचा अग्रवाल ने श्रीराम लला स्वरूप की आरती लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के महंत गोपी गुरु के सानिध्य में हुई।

इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, पार्षद पूजा बंसल, गिर्राज बंसल, मंदिर सचिव ओम प्रकाश, दीपक ढल, धीरज अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, संजय गुप्ता, डीसी अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक कुमार, विजय रोहतगी, प्रभात रोहतगी, नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन