Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: माथुर वैश्य शाखा सभा की माता की चौकी में प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान

Pragya News 24

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 105
  • समाज के चिकित्सकों को सेवा कार्य के लिए किया गया सम्मानित
  • प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी" पर झूमे भक्तजन

आगरा। माथुरवैश्य शाखासभा शहर के तत्वावधान में माता की चौकी का आयोजन अचल भवन दरेसी पर किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे के साथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

ईश वंदना के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, नगर आयोजक कमल प्रकाश, राजीव कुमार ने माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न शाखासभाओं से आये हुए अध्यक्षों व महिला मण्डल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। डॉ मुनीश्वर गुप्ता, डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ राकेश मोहनियां, डॉ पवन गुप्ता, डॉ नवनीत गुप्ता, डॉ मनोज गोलस, डॉ हरेंद्र गुप्ता, हेल्प आगरा के राजीव गुप्ता को सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

शाखा सभा मंत्री नवीन गुप्ता ने बताया कि माता की चौकी का आयोजन युवा पीढ़ी को धर्म आस्था से जोड़ने के लिए किया गया है। समाज की मातृसंस्था अखिल भारतीय माथुरवैश्य महासभा से भी कई पदाधिकारीयों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। महासभा के कार्यसमिति सदस्य कमल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महासभा के पदाधिकारियों के साथ समाजसेवी चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया है। दर्पण संपादक संगीता कोठिया को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। महासभा के संगठन मंत्री आनंद गुप्ता ने महासभा अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा कराए जा रहे कार्यों से समाज को अवगत कराया।

सम्मान समारोह के पश्चात माता के भजनों पर माहौल धार्मिक हो गया। माता की भेंटों पर भक्तिमय माहौल में श्रोता डूब कर झूमने लगे। "प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी" भजन पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। कमल प्रकाश,नवीन गुप्ता, स्वीटी गुप्ता,अर्चना गुप्ता, संगीता गुप्ता, ज्योति गुप्ता,अमीश गुप्ता,भारती गुप्ता ने व्यवस्थाएं संभालीं।

महासभा पदाधिकारी विनोद कोठिया,आनंद गुप्ता,राजेश गुप्ता एडवोकेट,शैलेंद्र कंजोलिया उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन