Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्री महालक्ष्मी मंदिर पर सजा भव्य फूल बंगला माता को पहनाई पोशाक

Pragya News 24

Tue, Jun 24, 2025
Post views : 92
  • श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल अगस्त में आयोजित करेगा पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव
  • दालबाटी सहभोज कार्यक्रम में आयोजकों ने दिया समरसता का संदेश

आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में भव्य फूल बंगला एवं सहभोज का कार्यक्रम किया गया। माता महालक्ष्मी को आकर्षक मोतियों से जुड़ी पोशाक अर्पित की गई। इस मौके पर श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले 16 वर्षों की भांति इस बार भी 17 वां जन्माष्टमी महोत्सव अगस्त के महीने में धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन में छप्पन भोग, पोशाक यात्रा के साथ हजारों की तादाद में श्रद्धालु श्याम रसोई का आनंद लेंगे। 13 से 17 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम में श्याम संध्या के साथ भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां जन्माष्टमी महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाएंगी। श्री महालक्ष्मी मंदिर पर आयोजित दालबाटी सहभोज कार्यक्रम में श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

माता के फूल बंगला एवं पोशाक महोत्सव के उपरांत आयोजको ने आगामी जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की। इस बार आयोजन को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए सभी भक्तमंडल से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों से विचार और सहयोग के लिए भी आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि भक्त मंडल के सहयोग से महोत्सव को और ज्यादा आकर्षक एवं भव्य बनाया जाएगा। आयोजक ट्रस्टी राम कपूर ने बताया कि इस बार भव्य पोशाक यात्रा के साथ छप्पन भोग और रासलीला का भी मंचन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव पर 10000 से ज्यादा लोगों के लिए श्याम रसोई में भोजन प्रसादी तैयार की जाएगी। सतीश कपूर और कपिल कपूर ने संयुक्त रूप से बताया कि 17 वां जन्माष्टमी महोत्सव ब्रज की लीलाओं पर आधारित होगा। भगवान श्री कृष्णा और उनकी लीलाओं से जुड़ी हुई भव्य झांकियां आयोजन का आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से मंदिर ट्रस्टी राम कपूर, सतीश कपूर और अपिल कपूर, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघल, दिलीप बंसल, संजीव रतन, अजय अग्रवाल, सुशील गुप्ता, सुमित अग्रवाल, अंती गुप्ता, रोहित गोयल, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन