Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: काजू−बादाम की होली से सराबोर हुए श्रीखाटू नरेश के भक्त, अद्भुत दिखी मेवे की होली

Pragya News 24

Fri, Mar 22, 2024
Post views : 102
  • श्रीखाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी में चल रहा है श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव
  • सातवें दिवस खेली गयी मेवे की होली, शनिवार को होगी इत्र की होली की वर्षा
  • मंदिर परिसर में प्रतिदिन सायं 7 से 9 बजे के मध्यम खेली जा रही विभिन्न प्रकार की होली

आगरा। उड़त गुलाल लाल भये बदरा की जगह श्रीखाटू नरेश के धाम में उड़त मेवा, उल्लासित हुए भक्त की शाेभा देखने को मिली। रंग, अबीर और गुलाल की जगह प्रांगण में काजू, बादाम, किशमिश की लूट सी मची। भक्तों पर मेवों की बाैछार जब हुयी तो दृश्य नयनाभिराम से हो गया।

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में चल रहे श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के सातवें दिन मेवे की होली खेली गयी। श्याम बाबा का भव्य मेवायुक्त श्रंगार किया गया था। श्रंगार सेवा और मेवे की होली की सेवा अनमोल अग्रवाल द्वारा की गयी थी। अखरोट, चिरौंजी, खुमानी को लूटने के लिए हर भक्त ने अपनी झोली फैला दी। आखिर ये मेवा श्याम बाबा के आशीर्वाद के रूप में जो लुट रही थी। भक्तों को तरंगित करने के लिए श्याम बाबा के भजनों की स्वरलहरियां मंदिर परिसर को आनंदित कर रहे थे। श्याम बरसाने में आ जइयो…जैसे भजनों पर भक्त जमकर थिरके।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में मेवे की होली का आनंद लेते भक्त।

दिन प्रतिदिन भक्तों की टोलियां इस अद्भुत होली में सम्मलित होने के लिए बढ़ रही हैं। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को इत्र की होली का आनंद भक्तों पर बरसेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विकास गोयल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, रविशंकर अग्रवाल, अमित गोयल, कन्हैया लाल अग्रवाल, विपिन बंसल, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन