Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संजय काला के भजनों पर झूमें भक्त, सदर बाजार में सजा मां भगवती का विशाल दरबार

Pragya News 24

Sat, Nov 18, 2023
Post views : 134
  • यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से सदर बाजार कमेटी द्वारा किया गया आयोजन
  • छठवें मां भगवती विशाल देवी जागरण में उमड़ा आस्था का सैलाब, फौजियों ने भी लगाए जयकारे

आगरा। कैला खोलो झंझन किवाड़…अंगना में आयी कैला मां….कैला रानी जगत कल्यानी…जैसे भजनों की लड़ी जब टी सीरीज फेम गायक संजय काला ने लगाई तो भक्तों ने भी संग संग जयकारों की झड़ियां लगा दीं। सदर बाजार में सजे छठवें मां भगवती विशाल देवी जागरण में आस्था और उत्साह का संगम देर रात तक चलता रहा।

शनिवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से सदर बाजार कमेटी द्वारा छठवां मां भगवती विशाल देवी जागरण आयोजित किया गया। भव्य मंच पर सजा माता का दरबार हर भक्त के लिए आकर्षण का केंद्र था। माता के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर जागरण आरंभ हुआ। सर्वप्रथम गौरी नंदन गणेश की वंदना और मां सरस्वती का आह्वान किया गया।

भजन गायक संध्या शाक्य, आंशू वेदी, सचिन मनचंदा के साथ सरदार दलजीत सिंह ने माता के भजनों को स्वर दिए। भक्तों का इंतजार उस वक्त खत्म हुआ जब मंच पर टी सीरीज फेम संजय काला ने उपस्थित हो माता के जयकारे लगवाए और अपने सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक भक्त जय माता दी के जयकारे लगाते रहे। भजनों की श्रंखला के मध्य दिल्ली के कलाकारों की राम दरबार और बलरंगबली हनुमानजी की झांकी विशेष आकर्षक रही। इसके साथ ही मां काली, महाकाल, मयूर नृत्य आदि की झांकियाें ने मंत्र मुग्ध कर दिया।

आयोजन की व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक कमलप्रीत सिंह (शैंकी), डॉ संदीप मनोचा, डॉ अशाेक सेठी, प्रवीन अग्रवाल, दलजीत सिंह, सोनू शर्मा, विमल सोलंकी, प्रेमचंद्र गुप्ता, बौनी महाजन, प्रिंस, नारायन राठी, नवीन, वीरेंद्र, कन्हैया अग्रवाल, अमर आदि ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन