Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सुंदर कांड पाठ संग दी जाते हुए वर्ष को विदाई, भजन संध्या में झूमे भक्त

Pragya News 24

Sat, Dec 30, 2023
Post views : 158
  • माथुर वैश्य इंटरनेशनल सीनियर क्लब आगरा ने आयोजित की सुंदर कांड पाठ एवं भजन संध्या
  • श्री खाटू श्याम मंदिर में हुआ आयोजन, मधुर भजनों का लिया श्रद्धालुओं ने आनंद, लगे जय श्रीराम के जयघोष

आगरा। द्वार पर नववर्ष की बेला आ चुकी है और इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला पधारने जा रहे हैं। बीते वर्ष की सुखद स्मृतियों को विदाई देते हुए नववर्ष में प्रभु सेवा का संकल्प ले माथुर वैश्य इंटरनेशनल सीनियर क्लब आगरा ने सुंदर कांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया।
जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राम आएंगे मैं अंगना सजाउंगी…भजन के साथ हुयी। राम निवास गुप्ता ने विधिवत सुंदर कांड पाठ किया।

अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय दौनेरिया ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सभी अभिलाषित हैं। किंतु प्रभु श्रीराम के आगमन से पूर्व परम भक्त हनुमान जी का सुमिरन भी अति आवश्यक है। इस बात का ध्यान रखते हुए सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर बजरंग बली का आह्वान किया गया। सुंदर पाठ कर्ता रामनिवास गुप्ता ने श्रृद्धालुओं को सुंदरकांड का महत्व समझाते हुए कहा कि यह पाठ करने से व्यक्ति भवसागर से तर जाता है। मनुष्य को जीवन में कभी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। सुंदरकाण्ड सुनने से मनुष्य के आत्मिक एवं भौतिक ज्ञान का विकास होता है। विश्व में सभी जगह सुंदरकांड की महिमा है। भक्तिमय भजनों पर उपस्थित सभी सदस्य जनमक झूमे। प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

इस अवसर पर पीएन गुप्ता, नीरा दिनेश गुप्ता, संजय मोहन, राजेश गुप्ता, मुख्य संरक्षक बीएन गुप्ता, गवर्नर राकेश गुप्ता, गवर्नर अखिलेश गुप्ता, द्वितीय अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, संरक्षक विनोद गुप्ता, मुख्य सलाहाकार बसंत गुप्ता (डीजीसी) आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन