Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सांवरे प्यारे, दर पर तुम्हारे, तेरे दिवाने आ गए… खाटू श्याम जी पहुंची आगरा से निशान यात्रा, अर्पित हुए हजारों ध्वज

Pragya News 24

Wed, Dec 20, 2023
Post views : 140
  • श्री श्याम सेवक परिवार समिति पहुंची श्री खाटू श्याम मंदिर, रींगस, गूंजे श्याम बाबा के जयकारे
  • हजारों निशान अर्पित किये गए श्याम बाबा को, खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • रजनी राजस्थानी के भक्तिमय भजनों की लाइव प्रस्तुति पर झूमे भक्त, मार्ग में बिखरे रंगोली के रंग
  • तोरणद्वार पर पीलीभीत की आतिशबाजी रही आकर्षक, आज होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

आगरा। आगे-आगे अगवानी करते आधा दर्जन ऊंट, घोड़े, बैंड बाजे की धुन और रजनी राजस्थानी के भक्तिमय भजनों की गूंज। सड़क पर बिखरे रंगोली के रंग तो द्वार पर होती आकर्षक आतिशबाजी। इन सब के बीच गूंजते श्याम बाबा के जयघोष।

राजस्थान के रींगस शहर जैसे ही आगरा से श्याम बाबा के दिवाने पहुंचे तो हर ओर जैसे आस्था का रंग ही बिखर गया। श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि.) के सदस्य आगरा से श्री खाटू श्याम जी मंदिर (राजस्थान) निशान यात्रा लेकर बुधवार सुबह पहुंचे। रींगस (राजस्थान) में आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित सभी सदस्यों ने महाराज श्याम सिंह चौहान के सानिध्य में ध्वजा पूजन एवं आरती की। इसके बाद हजारों ध्वजों को थामें आगरा के हजारों श्याम प्रेमी खाटू श्याम मंदिर की ओर निकल पड़े। दो से तीन किमी तक पदयात्रा में बस निशान और पीले साफे नजर आ रहे थे। पदयात्रा की अगवानी ऊंट और घोड़े कर रहे थे। साथ-साथ जबलपुर के कलाकार मनमोहक रंगोली से मार्ग की सुंदरता को बढ़ाते जा रहे थे। निशानों के साथ छत्र भी मंदिर की ओर ले जाया जा रहा था, जोकि गुरुवार को मंदिर में अर्पित होगा। श्याम बाबा के डोले में पवित्र जोत उत्साह को आस्था का रंग दे रही थी। निशान यात्रा में तीन साउंड की गाड़ियां, ढोल और बैंड बाजे भी शामिल थे।

निशान यात्रा में उत्साह से झूमते श्री श्याम सेवक परिवार समिति (रजि) के सदस्य।

तोरणद्वार पर पीलीभीत के कलाकारों ने आकर्षक आतिशबाजी कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में निशान अर्पित करने के बाद श्याम प्रेमियों ने कला भवन में रजनी राजस्थानी के मधुर भजनों और प्रसादी का आनंद लिया। 21 दिसंबर को होने वाली हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का अवसर लक्की ड्रा के माध्यम से गौरव अग्रवाल (गोटेवाले) को प्राप्त हुआ। निशान यात्रा में रविशंकर अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, गौरव बंसल, राकेश गर्ग, संजय अग्रवाल, विजय गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अमित गोयल, आकाश गुप्ता, प्रबल गोयल, गौरव अग्रवाल, प्रतीक गोयल आदि शामिल रहे।

गुरुवार को होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
अनूप गोयल ने बताया कि 21 दिसंबर, गुरुवार को बैंड बाजे के साथ लाल चुनरी में महिलाएं एवं लहरियां साफा बांधे पुरुष श्याम बाबा को छत्र अर्पित करेंगे। विशाल छप्पन भोग के दर्शन एवं हेलीकॉप्टर से मंदिर पर पुष्पवर्षा की जाएगी। निशान यात्रा के उपलक्ष्य में जीवनी मंडी, आगरा में स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में भी पोशाक अर्पित की जाएगी। साथ ही मेवा का श्रंगार, फूल बंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन