Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जनकपुरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सतरंगी लाइटिंग से जगमगा रहा जनक महल

Pragya News 24

Thu, Oct 12, 2023
Post views : 150

आगरा। माता सीता को ब्याहने श्रीराम मिथिला नगरी पहुंच गए हैं। श्रीराम के स्वागत में जनकपुरी को सतरंगी लाइट से सजाया गया है। जनकपुरी में अपने आराध्य के दर्शन करने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले बुधवार की सुबह प्रभु श्रीराम बारात का मंगल आगमन हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भक्तजनों का सैलाब मिथिला नगरी मे उमड़ पड़ा। राजा जनक स्वरूप पीएल शर्मा ने प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न स्वरूपों की अगवानी की।

संजय प्लेस यानी मिथलानगरी मे यूथ हॉस्टल से शुरु हुए भगवान् प्रभु श्रीराम की डोला यात्रा का जगह जगह भक्तजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डोला यात्रा होटल पीएल पैलेस पर आकर समाप्त हुई। जिसके बाद दोपहर में राजा जनक स्वरूप पीएल शर्मा बैंड बाजों के साथ तुलसी सालिग्राम विवाह के लिए पहुंचे। विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ।

मंगलवार को माता जानकी को ब्याहने श्रीराम जनकपुरी के लिए निकले थे। नगर भ्रमण के बाद जैसे ही चारों भाई घोड़े से और जानकी जी के स्वरूप डोले के साथ जनक महल पर पहुंचा, उनके जयकारों की आवाज पूरे जनकपुरी में गूंजने लगी। लोग इनकी एक झलक पाने को लालायित दिख रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को लोग कैमरे में कैद करने में लगे हुए थे। जनकपुरी में शाम होते ही लाइटिंग झिलमिलाने लगी। लोग परिवार के साथ संजय प्लेस में जनकपुरी को देखने पहुंचे। लोगों ने श्रीराम और माता जानकी के स्वरूपों के दर्शन कर मेले का आनंद लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन