Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दीक्षार्थियों की निकाली गाजेबाजे के साथ बिनौली यात्रा, महिलाओ ने किया नृत्य, हुई गोद भराई

Pragya News 24

Sat, Sep 7, 2024
Post views : 90

आगरा। कहते हैं जब वैराग्य किसी मनुष्य के हृदय में प्रवेश करता है तो उसकी सांसारिक कामनाएं अपने आप ही नष्ट हो जाती हैं। इसी दौरान सेक्टर 4, सेक्टर 7 एवं पश्चिमपुरी समाज के तत्वावधान में शनिवार को जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करने जा रहे चार दीक्षार्थियों की गाजे बाजे के साथ बिनौली यात्रा सेक्टर 4 जैन मंदिर से निकाली गई।

आचार्य श्री विहर्षसागर महाराज की जीवन गृहस्थ के बहन ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी (बीना) और ब्रह्मचारिणी प्रियंका दीदी (भिंड) और आगरा नगर के ब्रह्मचारी राहुल जैन एवं भिंड नगर के ब्रह्मचारी रितिक भैया सहित चारों दीक्षार्थियों को सजाकर बग्गियों में बैठाया गया। इसके बाद दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 4 से गाजेबाजे के साथ बिनौली यात्रा शुरू हुई। यह बिनौली यात्रा जहां जहां से गुजरी वहां जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। जैन समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से बघ्घी में विराजमान करा बैंड बाजे की धुन पर सखी बहू मण्डल ने भक्ति की l सेक्टर 4 जैन मंदिर से शुरु होकर सेक्टर 3 होते हुए सेक्टर 7 जैन मन्दिर पर समाप्त हुई l बिनौली यात्रा कई मार्गों से होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंची। जैन धर्मावलंबियों ने पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित हो यात्रा में सम्मिलित होकर जयकारे लगाए। जैन समाज के लोगों ने आत्मीयता के साथ सूखे मेवे और नारियल भेंटकर गोद भराई की। इसमें जैन समाज के पुरुषों व महिलाओं ने नम आंखों से दोनों दीदी एवं मुनि दीक्षार्थियों की बिनौली यात्रा में शामिल हो गोद भराई की रस्म हुई l

12 अक्टूबर से महातीर्थ सम्मेद शिखरजी में ये ज्ञानेश्वरी दीक्षा प्राप्त कर जीवन को मुख्य मार्ग की ओर लगाएंगे। इनकी मुनि दीक्षा होने के बाद आचार्य श्री द्वारा इन्हें नया नाम दिया जाएगा। इसके बाद वे घर, परिवार और सांसारिक मोह-माया के बंधन से मुक्त हो आचार्य श्री के चरणों में रहेंगी। सम्मेद शिखर पालन कर रहीं दोनों लड़कियों का जाने के दौरान दोनों का जत्था शहर में पहुंचा l

इस मौके पर मन्दिर कमेटी के सुरेश चंद जैन तार वाले,मंत्री विजय जैन निमोरब, मगन चंद जैन, सेक्टर 4 के मंत्री सुशील जैन, पश्चिमपुरी के अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री राहुल जैन, महेश चंद जैन, अनिल आदर्श जैन, संजीव जैन,आगरा दिगम्बर जैन परिषद के मंत्री सुनील जैन ठेकेदार, सतीश जैन, राकेश जैन पेंट, रवि जैन, वैभव जैन, जितेश जैन, विपुल जैन,अमित जैन,आदर्श जैन, सिद्धार्थ जैन, अभिषेक जैन मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन