Fri 07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के लिए हुआ भूमि पूजन, हवन से किया गया देवों का आह्वान

Pragya News 24

Fri, Aug 23, 2024
Post views : 69
  • शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेंगी जिले की 200 से अधिक बालिकाएं
  • रविवार को निकलेगी भव्य निशान एवं पोशाक यात्रा, दुल्हन की तरह सजा बल्केश्वर
  • श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है 16 वां जन्माष्टमी महोत्सव

आगरा। नवग्रह पूजन एवं वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के लिए भूमि पूजा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग आयोजन का शुभारंभ वैदिक हवन के साथ हुआ। 1100 अहुतियों के साथ मां लक्ष्मी से आयोजन सुफल होने की कामना की गयी। हवन की पूर्णता पर मंदिर ट्रस्टी राम माेहान कपूर और सतीश गोपाल कपूर ने श्रीमहालक्ष्मी की आरती की एवं शहरवासियों को आयोजन में सहभागिता करने का आमंत्रण दिया।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को मंदिर परिसर में ही मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 200 प्रतिभागी 500 से अधिक महिलाओं के मेहंदी लगाएंगी। पुरुष सदस्य भी बालिकाओं से श्याम नाम की मेहंदी लगवाएंगे।

महामंत्री अशाेक सिंघल ने बताया कि 25 अगस्त को निशान यात्रा श्रीमहालक्ष्मी मंदिर से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर के लिए जाएगी। इसमें 2100 से अधिक निशान शामिल किये जाएंगे। निशान यात्रा में डीजे ट्रक के साथ विभिन्न देवों की झांकियां शामिल होंगी। वीरांगनाओं के स्वरूप में बेटियां घोड़े और स्कूटी पर सवार होकर निकलेंगी। शाम को राधा नगर बल्केश्वर से श्रीमहालक्ष्मी मंदिर तक पोशाक यात्रा निकलेगी।

कोषाध्यक्ष विकास मित्तल ने बताया कि 26 अगस्त को मां लक्ष्मी को 11 हजार किलो के छप्पन भाेग अर्पित किये जाएंगे और भजन संध्या होगी। 27 अगस्त को दस हजार भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में आयोजित होने जा रहे जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग के लिए भूमि पूजन करते श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के सदस्य।

आयोजन में रवि खंडेलवाल, सीए मनीष अग्रवाल, ध्रुव गर्ग और मनीष अग्रवाल का विशेष सहयोग है। भूमि पूजन के अवसर पर एडवोकेट विशाल बिंदल, वरिष्ठ संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, मनोज जैन, अविनाश राणा, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित गोयल, विनोद राठौड़, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, रीतेश गुप्ता, नीरज वर्मा, दीपक ढल, आशीष सक्सेना, कौशल बंसल, अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, पवन जैन, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, मुनेश सिंघल, राजेश चावला, सियाराम पवन कुमार, निर्भय मित्तल, अखिलेश अग्रवाल, हेमंत मोहता, हरीओम बाबा, चिराग बंसल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन