Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजा जनक के घर गूंज रहे मंगल गीत, उपहारों की छाई बहार

Pragya News 24

Sun, Sep 22, 2024
Post views : 88

आगरा। राजा जनक के घर में सियाराम के विवाह की तैयारियों चल रहीं हैं। कहीं मंगल गीत तो कहीं उपहारों की पैकिंग हो रही है। राजा जनक का घर ही नहीं बल्कि आस-पास का क्षेत्र भी रोशनी से जगमगा रहा है। सभी जनकपुरवासी श्रीराम की बारात की अगुवाई की तैयारियों में व्यस्त हैं। आज राजा जनक के निवास पर रानी सुनयना संग उनकी सखियों ने मंगल गीत गाए और बेटी सीता को विवाह में दिए जाने वाले उपहारों को भी सजाया। इस अवसर पर जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति महिला मण्डल की संरक्षक मधु बघेल व अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने भी गीत मंगल गीत गाए और सखियों संग नृत्य किया।

राजा जनक स्वरूप प्रमोद वर्मा व रानी सुनयना मंजू वर्मा ने बताया कि बिल्कुल अपनी बेटी सृष्टि के विवाह जैसा अनुभव हो रहा है। विवाह की तैयारियों के लिए वही उत्साह है। सीता जी की विदाई की सोच कर आंखे भर आती हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें माता सीता के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। बेटी वैदेही के विवाह में कोई कसर न रह जाए, इसके लिए इसके लिए क्षेत्र की सभी महिलाएं कुछ न कुछ जिम्मेदारी सम्भाले हुए हैं। मधु बघेल व प्रीति उपाध्याय ने सखियों संग बन्नों तेरी अंखिया…, उठो बरनी सजो जल्दी, तुम्हें ससुराल जाना है… पर नृत्य किया।

इस अवसर पर राजा जनक के दोनों पुत्र कुमुद वर्मा, अंशुल वर्मा, पुत्र वधू शिल्पी वर्मा, शालिनी, बेटी सृष्टि, दामाद देवाशीष के अलावा पलक अग्रवाल, आयूषी राजावत, स्वाती जादौन, रचना चतुर्वेदी, मेधावी गर्ग, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, गौरव राजावत, मुनेन्द्र जादौन, सचिन गर्ग, निशांत चतुर्वेदी, राहुल सागर, सौरभ अग्रवाल, जुगल श्रोत्रिय आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन