Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सदर बाजार में सजेगा मां भगवती का विशाल दरबार, देवी जागरण में आएंगे टी सीरीज फेम कलाकार

Pragya News 24

Fri, Nov 17, 2023
Post views : 140
  • यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से सदर बाजार कमेटी कर रही आयोजन
  • 18 नवंबर को देवी जागरण में दिखेगा बाजार एकता का रंग, दिल्ली से आएंगी आकर्षक झांकियां

आगरा। खरीददारों और विक्रेता की चहलपहल से सदैव गुलजार रहने वाला सदर बाजार छठवीं बार माता के भव्य दरबार से सुसज्जित होगा। 18 फरवरी को यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से सदर बाजार कमेटी द्वारा छठवां मां भगवती विशाल देवी जागरण आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार को सदर बाजार स्थित जीजी ज्वैलर्स पर आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कार्यक्रम संयोजक शैंकी ने बताया कि विशाल देवी जागरण में माता की भव्य प्रतिमा के समक्ष आकर्षक झांकियां भी सजेंगी। दिल्ली से विशेषकर राम दरबार और वीर हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा मां काली, महाकाल, मयूर नृत्य आदि की झांकियां सुमधुर भजनों के साथ मंत्रमुग्ध करेंगी।

देवी जागरण में माता के भजनों को स्वर देने के लिए टीसीरीज फेम गायक संजय काला, संध्या शाक्या, आंशू वेदी और सचिन मनचंदा आएंगे। यातायात की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर यूपी वेडिंग इंडस्ट्री के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डॉ संदीप मनोचा, प्रवीन अग्रवाल, सरदार दलजीत सिंह, वीरेंद्र अग्रवाल, विमल सोलंकी, बोनी महाजन, प्रिंस, नवीन, सोनू शर्मा, बबलू वर्मा, लक्की चावला, प्रेमचंद गुप्ता, नारायण राठी, जसप्रित सिंह, नितिन पाल, कन्हैया अग्रवाल, डॉ अशोक सेठी, उज्जवल दिवान, नरेश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन