Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राम दरबार संग निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दुर्गा स्वरूपा महिलाएं हाथों में तलवार व सिर पर पगड़ी बांधे करेंगी श्रीराम का उद्घोष

Pragya News 24

Sat, Jan 20, 2024
Post views : 112
  • 21 जनवरी को रुई की मंडी चौराहे पर होगा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ, आकर्षक झांकियों से सजेगा बाजार, होगी आतिशबाजी

आगरा। शहागंज बाजार में 22 जनवरी को राममयी भव्य दीपावली का आयोजन किया जाएगा। रुई की मंडी, भोगीपुरा बाजार, जोगी पाड़ा, सर्राफा बाजार, तहसील मार्ग स्थित बाजार सम्मलित रूप से विशाल शोभायात्रा का आयोजन करेंगे। सभी बाजारों को भव्य झांकियों, जगमग झालरों व भगवा झंडों से सजाया गया है। 21 जनवरी को रूई की मंडी चौराहे पर शाम 5 बजे से सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालू भाग लेंगे। वहीं 22 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका मुख्य आकर्षण सिर पर पगड़ी व हाथों में तलवार लिए और श्रीराम का उद्घोष करती दुर्गा स्वरूपा 50 से अधिक महिलाएं होंगी।

यह जानकारी समस्त व्यापार कमेटियों के पदाधिकारियों ने शाहगंज बाजार स्थित सोमनाथ धाम मंदिर पर आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। समाजसेवी गौरव राजावत ने बताया कि समस्त बाजार कमेटियों द्वारा सोमनाथ धाम के पीर डॉ. शंकरनाथ योगी व योगी रुद्रनाथ से मार्गदर्शन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में भव्य दीपावली का आयोजन किया जा रहा है।

शाहगंज बाजार कमेटी के अध्यक्ष किशन कुमार जग्गी ने बताया कि 22 जनवरी को शोभायात्रा रुई की मंडी रेलवे फाटक स्थित किशोरी देवी स्कूल से प्रारम्भ होकर शाहगंज बाजार, जोगी पाड़ा, भोगीपुरा चौराहा, सर्राफा बाजार, कोठी मीना बाजार, सोरों कटरा, तहसील मार्ग होते हुए ब्राइटलैंड स्कूल पर विश्राम लेगी। शोभायात्रा में राम दरबार सहित 4 आकर्षक झांकियां होंगी। हजारों भक्तजन ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों पर बजती रामधुन पर झूमते गाते शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। इस उपलक्ष्य में समस्त बाजार को भगवा झंडों, जगमग रोशनी व आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। व्यापार कमेटियों के पदाधिकारियों ने समस्त शहरवासियों को इस भव्य दीपावली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमन्त भोजवानी, ब्रह्मचंद गोस्वामी, संजय अग्रवाल, रवि गुप्ता, शुभम त्यागी, लालचंद मोटवानी, वासु लालवानी, गुलशन माकन, मनीष जैन, पंकज, इल्ली भाई, टीकम भाई, नीरज दिवाकर, मनीष अग्रवाल, पिंटू मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन