Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गोवर्धन उत्सव में झलका भक्ति और आनंद का संगम, दुग्ध धार से पूजे गिरिराज महाराज, खाटू नरेश सजे दिव्य फूल बंगले में

Pragya News 24

Wed, Oct 22, 2025
Post views : 125

आगरा। पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतर्गत गोवर्धन उत्सव के पावन अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में भक्तिभाव और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिला। दुग्ध की धार के साथ गिरिराज महाराज का पूजन हुआ, वहीं खाटू नरेश का दिव्य फूल बंगला और स्वर्णिम श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
बुधवार को गोवर्धन उत्सव हर्षोल्लास और भक्ति के साथ जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में मनाया गया। मंदिर परिसर दीपों, पुष्पों और रोशनी से नहाया हुआ भक्ति का अद्भुत केंद्र बना रहा। भक्तों ने “गिरिराज धरण की जय” और “श्याम बाबा की जय” के जयघोषों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर खाटू नरेश का दिव्य फूल बंगला सजाया गया। पोशाक एवं श्रृंगार सेवा हरिश्चंद्र अग्रवाल और सुनील अग्रवाल द्वारा की गई, वहीं गोवर्धन महाराज की सेवा राकेश गर्ग, अन्नकूट प्रसादी सेवा रविशंकर अग्रवाल, भंडारा सेवा मनीष गोयल, इत्र सेवा नीरज बंसल, और लाइटिंग सेवा श्री खाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई। पूरे मंदिर परिसर में दीपों की झिलमिलाहट, भजनों की मधुर ध्वनि और दुग्ध अभिषेक का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बना रहा। भक्तों ने श्याम बाबा और गिरिराज महाराज के चरणों में नमन कर परिवार और समाज की समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, अरुण मित्तल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मिलकर गिरिराज महाराज का दुग्ध धार से अभिषेक और पूजन किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और अन्नकूट प्रसादी का वितरण हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन