Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 51 द्वार जनकपुरी को प्रदान करेंगे भव्यता, रामायण के पात्रों के नाम से रखे जाएंगे द्वारों के नाम

Pragya News 24

Thu, Sep 19, 2024
Post views : 82
  • सात एलईडी द्वारों से होगा जनकपुरी लाइव

आगरा। जनकपुरी में कुल 51 द्वार सजेंगे, जो जनकपुरी महोत्सव को भव्यता और सुन्दरता प्रदान करेंगे। इनमें से जनकपुरी महल के आस-पास के सात द्वार एलईडी होंगे, जिन पर जनकपुरी महोत्सव में घूमते श्रद्धालु मंच के कार्यक्रम व स्वरूपों के दर्शन लाइव कर सकेंगे।

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल व संयोजक गौरव राजावत व राहुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 51 द्वारों के नाम रामायण के पात्रों (ऋषि वशिष्ठ, संत वाल्मिकी, गुरु विश्वामित्र, हनुमान, अंगद, सुग्रीव, नल, नील…) के नाम पर रखे जाएंगे। एलईडी वाले मुख्य सात द्वार जनकपुरी महल के आस-पास सजाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु घूमते फिरते हुए मंच पर आयोजित कार्यक्रम व स्वरूपों के दर्शन कर सकें। मंच पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

वहीं आज संध्या काल में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति कार्यालय में भक्ति भाव के साथ आरती का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों संग क्षेत्रीय लोगों ने भी भाग लिया। आरती से पूर्व कीर्तन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय, राहुल सागर, मुनेन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा, दिलीप खंडेलवाल, संजय अग्रवाल, मनोज वर्मा, वर्षा,पारुल, श्वेता अग्रवाल, दीपा गर्ग, शालिनी बंसल, कल्पना, पूनम जैन, राधा, दीपिका, ज्योति अंजना, रिम्मी, कीर्ति, डिम्पल, नीतू, दीपा, एकता गर्ग आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन