Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एकादशी व्रत के तप को उद्यापन से किया 31 जोड़ों ने पूर्ण 

Pragya News 24

Wed, Apr 9, 2025
Post views : 87
  • सियाराम सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का समापन 
  • 31 जोड़ों ने पूरा किया व्रत का संकल्प, लड्डू गोपाल पूजा, हवन, गौ दान संग कर अर्जित किया पुण्य 

आगरा। एकादशी का व्रत एक तप है तो उद्यापन उसकी पूर्णता है। व्रत, पूजन, जागरण, हवन, दान, ब्राह्मण भाेजन एवं पारण करते हुए विभिन्न स्थानों से आए 31 दंपतियों ने एकादशी व्रत का संकल्प उद्यापन के साथ पूर्ण किया। सियाराम सेवा समिति द्वारा सेवला स्थित अग्रधाम सेवा सदन में आयोजित प्रथम एकादशी व्रत उद्यापन समारोह बुधवार को लड्डू गोपाल पूजन, हवन, गौदान एवं पारण के साथ संपन्न हुआ। वृंदावन से आए आचार्य बृज बिहारी और ओम प्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में उद्यापन की सभी विधियां संपन्न हुयीं। 

संरक्षक भगवान दास बंसल और विष्णु दयाल बंसल ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि समिति निरंतन ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों का निर्वाहन करती रहेगी। आयोजन में सभी व्रतियों को राम दरबार भेंट किया गया।

इस अवसर पर आनंद, पीयूष, राहुल, विवेक, चंद्रमोहन, प्रिंस, राधामोहन, शाेभित, तरुण, बृजमोहन, राजीव, संजय, दीपक, मनोज, रोहित, सुदेश, मोहित, रवि, सौरभ, नितित, राजगिरी, विनय, हरीश, संजय, बृजेश, राकेश, राजेश, संदीप, दिलीप, अंकित,राजेश, विशम्भर आदि उपस्थित रहे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन