Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अब गांव की डगर होगी आसान, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया तीन गांव की सड़कों का लोकार्पण

Pragya News 24

Thu, Oct 24, 2024
Post views : 177
  • कौलारा से झारपुर समेत डौकी क्षेत्र के तीन गांव में सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण
  • एक करोड़ 18 लाख 24 हजार की लागत से बनी हैं नई सड़कें, ग्रामीणाें में उत्साह

आगरा। अब शहर से लेकर गांव तक की डगर और अधिक आसान होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने बुधवार को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कौलारा से झारपुर, डौकी के नगला अमान और गलह पुरा में नई सड़कों का लोकार्पण फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ राजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख बजरंग, अनिल शर्मा, कल्याण सिंह, नत्थू सिंह, राजकुमार पुंढीर, प्रधान संजय और चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने बताया कि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज के गांव में आवाजाही के लिए सड़कें बड़ी समस्या हैं। इन क्षेत्रों में ग्रामीणों को असुविधा का सामाना करना पड़ता था। बच्चों और महिलाएं भी आये दिन परेशानी से जूझते थे। समस्या का समाधान करते हुए तीनों गांव में सड़क निर्माण करवायी गयी। जिसके अंतर्गत कौलारा से झारपुर 88.96 लाख, नगला अमान डौकी में 24.86 लाख और गलह पुरा में 28.42 लाख की लागत से नई सड़कों का निर्माण कराया गया। कुल एक करोड़ 18 लाख 24 हजार की लागत से नई सड़कों का निर्माण हुआ। इसके डौकी क्षेत्र में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन