Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा आये पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी का दावा - विस चुनाव में बनेगी कांग्रेस की बहुमत की सरकार

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 150

Agra. उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के ताजगंज स्थित कार्यालय पर पहुँचे। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू और शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने उनकी अगवानी की। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट रूप से सरकार बनाने जा रही है। जनता पूरी तरीके से राहुल गांधी और कांग्रेस की तरफ देख रही है। जिस प्रकार से राजस्थान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने जनता के लिए कार्य किए हैं। उनको ध्यान में रख कर इन दोनों प्रदेशों के साथ-साथ मध्य प्रदेश तेलंगाना आदि में भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार का झूठ सबके सामने आ चुका है। युवा के लिए कोई रोजगार नहीं है। गरीब मजदूर किसान बदहाल है तो वहीँ चुनाव आते ही जातिवाद व धर्म के नाम पर लोगों को बांटना शुरू कर दिया है। लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इन साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाव दे रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज दलित वर्ग युवा वर्ग और महिलाएं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तरफ बड़ी आशा से देख रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिस प्रकार से दलित समाज पिछड़े समाज के हितों की आवाज को बुलंद करते रहे हैं। उसी का परिणाम है कि इन राज्यों के साथ-साथ 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार इंडिया गठबंधन के रूप में बनने जा रही है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग शाहिद खान, हाजी जमील कुरैशी, अजीज उस्मानी, अनिल कुमार, मनीष तोमर, विक्रम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन