Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ईदगाह क्षेत्र के बेसहारा परिवारों को मिला अंधेरे से छुटकारा

Pragya News 24

Wed, Jan 31, 2024
Post views : 166

आगरा। नगर निगम वार्ड नंबर 9 ईदगाह क्षेत्र के पार्षद किशोर कुमार और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पिप्पल के प्रयासों से ईदगाह क्षेत्र के साठ परिवार अब रोशनी से जगमग हो गए हैं। दरअसल आपको बताते चलें कि गरीब बेसहारा और निराश्रित परिवार जो विद्युत बिल भरने में सक्षम नहीं थे। जिनके घर अंधेरे से छाए हुए थे। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए वार्ड नंबर 9 ईदगाह क्षेत्र के पार्षद किशोर कुमार के साथ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पिप्पल और एनजीओ की मदद से सभी परिवारों को सोलर लाइट, एक पंखा, दो बल्ब और मोबाइल चार्जर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पिप्पल कहना है कि प्रदेश में योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे परिवार के बच्चे जो पढ़ना चाहते थे। मगर अंधेरा होने की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे थे। आने वाले दिनों में उनकी परीक्षाएं भी हैं। इन बच्चों को ध्यान में रखते हुए सभी परिवारों को सोलर लाइट, पंखा और अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है।

अभी फिलहाल में ईदगाह क्षेत्र के 60 परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि लगातार सर्वे जारी है। गरीब निराश्रित और बेसहारा लोगों को सरकार की ओर से हर मदद मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन