Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 29 अक्टूबर से शुरू होगा कांग्रेस का 'दलित संवाद अभियान', प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

Pragya News 24

Sat, Oct 21, 2023
Post views : 293

Agra. दलित समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी इस बार संविधान को लेकर दलित समाज के बीच में जा रही है। मोहल्ले और गलियों में जाकर दलित समाज के लोगों से वार्ता की जाएगी, उनकी समस्याएं जानी जाएगी। इतना ही नहीं मोदी सरकार जो डॉ आंबेडकर के संविधान को बदलना चाहती है, उस पर उनकी राय क्या है, इस पर भी खुलकर रायसुमारी होगी।

आगरा जिले में दलित संवाद अभियान की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 29 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। वह आगरा जिले में दलित संवाद अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दलित मोहल्लों में पहुंचेंगे। संवाद के दौरान दलित समाज की समस्याएं, संविधान व सरकार की नीतियों पर खुलकर चर्चा करेंगे।

दलित संवाद फॉर्म भरा जाएगा

कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि दलित संवाद अभियान के दौरान दलित बस्तियों और मोहल्ले में समाज से खुलकर चर्चा की जाएगी तो हाई कमान से दलित संवाद को लेकर मिले फॉर्म में को भी भरा जाएगा। जो भी दलित संवाद अभियान के दौरान फॉर्म भरे जाएंगे उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता हाजी जमालुद्दीन कुरैशी ने बताया कि दलित संवाद अभियान को लेकर जल्द ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप जाएंगी जिससे अलग-अलग दलित क्षेत्र में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाकर दलित समाज के लोगों से संवाद कर सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन