Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा' - नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Pragya News 24

Thu, Nov 9, 2023
Post views : 144

Agra. कांग्रेस पार्टी की दलित गौरव संवाद अभियान अब रातों में भी शुरू हो गया है। कामकाज से लौट के बाद दलित समाज के युवाओं और प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सके इसके लिए अब कांग्रेस ने रणनीति बदलते हुए रात्रि कालीन दलित गौरव संवाद अभियान की शुरुआत कर दी है। बीती रात छावनी विधानसभा के बारहखंबा क्षेत्र में दलित गौरव संवाद के अंतर्गत चौपाल लगाई गई। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू शामिल हुए। सभी लोगों ने दलित समाज के लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना।

दलित गौरव संवाद अभियान के अंतर्गत दलित समाज को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। बाबा साहब की संविधान नहीं दलित समाज को समाज में उठकर जीने का अधिकार दिलाया था अन्य सभी समाजों के समानुसार लाने के उनके अथक प्रयास थे लेकिन आज एक पार्टी इस संविधान को खत्म करना चाहती है। दलित समाज के अधिकारों को छीनना चाहती है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर दलित समाज की आवाज को मुखर करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है जिससे बाबा साहब की संविधान को तोड़ने वाली सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने दलितों के सभी अधिकार छीन लिए हैं। एक तरफ बेरोजगारी तो दूसरी ओर संविधान में मिलने वाली सुविधाओं को खत्म करने का प्रयास कर रही है। सबसे बड़ी समस्या तो उन लोगों के सामने है जो शहर में सफाई का कार्य करते हैं, ऐसे लोगों के लिए ना तो नौकरी है और ना ही उन्हें सरकार की ओर से सुविधा दी जा रही हैं जिससे उनका जीना मुहाल है। लेकिन जिस स्थिति में वह है उसी में अपना भरण पोषण कर रहे हैं, फिर भी सरकार को यह रास नहीं आ रहा है।

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दलित समाज को संबोधित करते हुए दलित अधिकार मांग पत्र भी उन्हें दिए। उनकी समस्याएं और उनकी क्या मांग है, उसे पत्र में भरवाए ताकि दलित समाज की मांग पत्र के माध्यम से उठ रही आवाज को सरकार तक पहुंचाया जा सके। यह सभी मांग पत्र प्रदेश हाई कमान को सौंप जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन