Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर आगरा मुख्यालय पर 'आप' का प्रदर्शन

Pragya News 24

Sat, Oct 21, 2023
Post views : 193

Agra. राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद आम आदमी पार्टी मोदी सरकार पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आज आगरा जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह की जो गिरफ्तारी हुई है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उनकी गिरफ्तारी करवाई है। संजय सिंह लगातार भाजपा सरकार की पोल खोल रहे थे और अपनी आवाज भी बुलंद कर रहे थे। इसीलिए केंद्र सरकार ने ईडी को इस्तेमाल कर दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी करा दी।

आप पार्टी के पदाधिकारी ने खुलकर आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस समय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी हो या फिर सीबीआई या अन्य कोई और एजेंसी इन सभी का केंद्र सरकार राजनीतिक फायदा लेने और अपने विरोधियों को जेल भिजवाने के लिए इस्तेमाल कर रही है लेकिन आप पार्टी केंद्र सरकार की इस व्यवस्था की पोल खोलने के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई करने को तैयार है। इसके विरोध में लिए दिल्ली में भी धरना दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन