Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आप कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, भाजपा केन्द्र सरकार पर लगाए आरोप

Pragya News 24

Fri, Mar 22, 2024
Post views : 213

आगरा। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगरा के जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग करके अपने हित के लिए झूठे मुकदमे में अरविंद केजरीवाल को फंसाया है। जिस शराब के मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी की गई है उसमें अभी तक कोई भी गवाह और कोई भी सबूत सरकार पेश नहीं कर पाई है लेकिन इसके बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है जबकि आचार संहिता लागू हो गई है।

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी झड़प हुई। आप कार्यकर्ता पुलिस की कार्यशैली और सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठ गए। इस दौरान जोरदार नारेबाजी होने लगी।

आप पार्टी के जिला अध्यक्ष का कहना था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी हार का डर लग रहा है और भाजपा पूरी तरह से हताश है। एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी पार्टियों पर शिकंजा कसा जा रहा है लेकिन आप का कार्यकर्ता डरेगा नही बल्कि डटकर उसका सामना करेगा।

आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस समय भाजपा को सबसे ज्यादा खतरा सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही है। क्योंकि दिल्ली में उनकी सत्ता दो बार से नहीं है और तीसरी बार भी उनसे यह सत्ता छिन रही है। दिल्ली के सरताज बनाकर आप पार्टी बैठी है और यह बीजेपी को हजम नहीं हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन