Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रेलवे ट्रैक पर दौड़ती पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग मची चीख पुकार आग बुझाने में जुटे रेलवे कर्मचारी और ग्रामीण

Agra. भाडई रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो डिब्बों में अचानक से आग लग गई। ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। यात्रियों में चीख पुकार मचने लगी। घटना की जानकारी होते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस आग की चपेट में दो यात्री आए हैं। ट्रेन में लगी आग से चीख-पुकार मच गई। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो डिब्बों में अचानक से आग काग गई। आग लगने की सूचना पर ट्रेन के पहिये थम गए तो यात्रियों में चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गयी। ग्रामीणों की मदद से रेलवे अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची है। साथ ही आनन-फानन थाना पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भी पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक सभी लोग आग बुझाने में सभी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन