Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पीएनबी का भव्य मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम : ग्राहकों को मिली वन-स्टॉप बैंकिंग और बिज़नेस सेवाओं की सौगात

आगरा। पंजाब नेशनल बैंक, आगरा सर्किल ने शुक्रवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में अत्यंत उपयोगी मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसने ग्राहकों को बैंकिंग, वित्तीय योजनाओं और आधुनिक लाइफस्टाइल सेवाओं का एक ही छत के नीचे अनोखा अनुभव प्रदान किया। सोलर कंपनियों से लेकर रियल एस्टेट, होम डेकोर और कार डीलर्स तककृविभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित प्रदर्शकों ने इस आयोजन को एक बहुआयामी बिज़नेस एक्सपो का रूप दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय कुलदीप अग्रवाल, जनरल मैनेजर (हेड ऑफिस) ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया। उनके साथ देबार्चन साहू, जोनल मैनेजर, पीआर अरुण, सर्किल हेड और भुवन द्विवेदी, डिप्टी जोनल मैनेजर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राहकों, उद्यमियों, सेवा प्रदाताओं और बैंक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विजय कुलदीप अग्रवाल, जनरल मैनेजर (हेड ऑफिस) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राहक हमारा वास्तविक ब्रांड एम्बेसडर है। इस मेगा रिटेल आउटरीच का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को ग्राहक के द्वार तक पहुँचाना और उसे सहज, सरल एवं विश्वसनीय समाधान प्रदान करना है। पीएनबी हमेशा ग्राहक-हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है।

देबार्चन साहू, जोनल मैनेजर ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा जोन लगातार उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के नए मानक स्थापित कर रहा है। ऐसे कार्यक्रम ग्राहकों को बैंक की योजनाओं, ऋण उत्पादों और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करते हैं। हमारा लक्ष्य लोगों को अधिकाधिक वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है।

पीआर अरुण, सर्किल हेड ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्राहकों द्वारा दिखाई गई उत्सुकता और विश्वास हमारे लिए प्रेरणादायी है। आवास, वाहन, शिक्षा और व्यक्तिगत ऋण सहित कई उत्पादों की जानकारी ग्राहकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना हमारे इस आउटरीच का प्रमुख उद्देश्य रहा। पीएनबी ग्राहकों को उत्कृष्ट और तत्पर सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेगा आउटरीच कार्यक्रम में ग्राहकों को आवास ऋण, वाहन ऋण, मुद्रा ऋण, शिक्षा ऋण, डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षा योजनाओं, सोलर पैनल, और निवेश से जुड़ी सभी बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी मौके पर ही उपलब्ध कराई गई।

आगरा के साथ-साथ इस मेगा रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आगरा जोन के अन्य तीन जिलों में भी किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में ग्राहकों और व्यवसायिक संस्थानों ने भाग लिया। आयोजन ने बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास, पारदर्शिता और संवाद को नई मजबूती प्रदान की।

Tags :

Agra News

PNB

Pragya News

Uttar Pradesh News

Punjab National Bank

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन