Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विदेशी पर्यटक का शू कवर उठाने का वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई कर्मचारी यहां हुए तैनात

Pragya News 24

Sat, Nov 18, 2023
Post views : 150

Agra. बीते दिन मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने आई विदेशी महिला पर्यटक द्वारा ताजमहल के मुख्य मकबरे के फर्श पर पड़े शूज कवर को उठाने की खबर सुर्ख़ियों में आई थी। विदेशी महिला ने कहा था कि 'ताजमहल को स्वच्छ व साफ़ रखना चाहिए।' इसके बाद महिला पर्यटक ताज महल का भ्रमण करने अंदर चली गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दे गई। इस प्रकरण के बाद एएसआई हरकत में आया। आज ताजमहल पर एएसआई के कर्मचारी ताज के मुख्य मकबरे के फर्श पर तैनात रहे। पर्यटकों द्वारा शूज कवर को उतारकर न फेंकने के साथ उन्हें निर्धारित स्थान पर डालने की सलाह देते रहे और जिन पर्यटकों ने फर्श ही शूज कवर फेंक दिए थे उन्हें उठाकर फर्श को साफ रखा।

आपकों बताते चले कि ताजमहल का मुख्य स्मारक गंदा न हो इसके लिए एएसआई की ओर से ताजमहल के अंदर हर पर्यटकों को शूज कवर उपलब्ध कराए जाते है जिससे उन्हें पहने हुए शूज पर चढ़ा ले और ताजमहल का फर्श गंदा न हो लेकिन ताजमहल भ्रमण करने के बाद पर्यटक उन्हें वहीँ उतारकर फर्श पर ही फेंक आते हैं।

फर्श पर काफी सारे शूज कवर पड़े होने के दृश्य को ताज निहारने आई विदेशी महिला पर्यटक ने देखा तो विदेशी महिला को बुरा लगा और शूज कवर को उठाने लगी। जब यह खबर चली तो एएसआई भी हरकत में आया। आज एएसआई कर्मचारी मुख्य मकबरे पर तैनात रहे। उन्होंने पर्यटकों से शूज कवर फर्श पर न फेंकने की अपील की। जो पर्यटक शूज कवर फेंक गए थे, उन्हें उठाकर डस्टबिन में डाला गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन