Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: टाटा की टिगोर एक्सप्रेस−टी इलैक्ट्रिक गाड़ी आगरा में लॉन्च, मात्र 1 रु प्रतिकिमी का देगी एवरेज

− अशोक आटो ने टूर एंड ट्रेवल आपरेटर्स के समक्ष की प्रस्तुत, होटल मैरिएट, संजय प्लेस पर हुआ शाेकेस
− प्रदूषण फ्री टिगोर एक्सप्रेस−टी देगी सस्ते टूर की सहूलियत, घर पर ही हो सकेगी आसानी से चार्ज भी

आगरा। पर्यावरण है तो हम हैं। पर्यावरण है तो विकास का पहिया भी अनवरत चल सकता है। विकास और पर्यावरण दोनों का लक्ष्य साधते हुए आगरा में टाटा की टिगोर एक्सप्रेस−टी इलैक्ट्रिक गाड़ी को लॉन्च किया गया।


शनिवार को संजय प्लेस स्थित होटल मैरिएट में टाटा टिगोर एक्सप्रेस−टी का लॉन्चिंग समारोह अशाेक आटो द्वारा आयोजित किया गया। टूर एंड ट्रेवल के लिए बहुउपयोगी इस ई वाहन का शाेकेस उद्योग से जुड़े लोगों के समक्ष किया गया।


टाटा मोटर्स के जीशान रजा ने बताया कि टिगोर एक्सप्रेस−टी विशेष रूप से टूर एंड ट्रेवल आपरेटर्स द्वारा टैक्सी प्रयोग में की जाएगी। यह गाड़ी सहज रूप से घर पर ही चार्ज की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी का प्रयोग टैक्सी एवं वाणिज्यिक रूप में प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2.60 रुपये लाख की सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग में इसका पंजीयन निःशुल्क होगा।


मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रंजना बंसल ने कहा कि आगरा ताज ट्रैपेजियम जोन में आता है। वाहनों से होने वाला प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इलैक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग इस समस्या से निजात दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि आटोमोबाइल इंडस्ट्री में टाटा टिगोर एक्सप्रेस− टी का परिचालन सबसे सस्ता मात्र 1 रुपये प्रति किमी के एवरेज का होगा। टाटा ईवी अभी तक एक लाख से ज्यादा ग्राहकों को बेची जा चुकी है। इसके प्रति रुझान और मांग लगातार बढ़ रही है। आयोजन में करीब 5 गाड़ियों की बुकिंग और 10 गाड़ियों की डिलीवरी की गई।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स के जोनल लीड अंकुर सिंह, पीएस वारिस अली खान, अशाेक आटो की सेल्स मैनेजर शालिनी आदि उपस्थित रहीं।

https://youtu.be/0G63Yc3bpng
संजय प्लेस स्थित होटल मैरिएट में टाटा टिगोर एक्सप्रेस− टी की लान्चिंग करतीं
अशाेक आटो की एमडी डॉ रंजना बंसल, टाटा मोटर्स के जोनल लीड अंकुर सिंह, पीएस वारिस अली खान व अन्य।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन