Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रिश्तों की कड़वी हकीकत को प्रदर्शित करती फिल्म 'दिल बेवफा' का हुआ प्रीमियर

Pragya News 24

Wed, Aug 20, 2025
Post views : 166

• आगरा के होटल लेमन ट्री में सजी दिल बेवफा की महफ़िल, दर्शकों ने जमकर सराहा
• फिल्म जल्द विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सोशल साइट्स पर होगी रिलीज़

आगरा। अफलातून आगरा फाउंडेशन के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म 'दिल बेवफा' का भव्य प्रीमियर शो होटल लेमन ट्री में आयोजित हुआ। फिल्म का निर्देशन, पटकथा और संवाद लेखन राजकुमार उप्पल ने किया है।

फिल्म में प्रमुख भूमिका अजय शर्मा और संध्या सिंह ने निभाई हैं, जिनके दमदार अभिनय को दर्शकों खूब सराहा। गोपाल सिंह ने खलनायक और रंजीत चौधरी ने इंस्पेक्टर की शानदार किरदार ने में दर्शकों शुरू से अंत तक बांधकर रखा ।

प्रीमियर शो में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. राहुल राज ने फिल्म को आज के सामाजिक हालातों से जुड़ा हुआ बताते हुए आगरा में इस तरह की सार्थक फिल्मों के निर्माण को सराहनीय पहल कहा।

निर्देशक राजकुमार उप्पल ने बताया कि करीब 40 मिनट की इस फिल्म में आधुनिक रिश्तों में बढ़ते विश्वासघात और फरेब को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वहीं निर्माता एवं मुख्य अभिनेता अजय शर्मा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग आगरा और दिल्ली-एनसीआर में की गई है तथा इसमें शहर के नए कलाकारों को भी विशेष रूप से अवसर प्रदान किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म जल्द ही विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सोशल साइट्स पर रिलीज की जाएगी।

अन्य भूमिकाओं में बृजेश शर्मा, अविनाश वर्मा, राहुल तिवारी, पल्लवी महाजन, कंवलजीत कौर, राधिका सिंह टंडन, बुलबुल उप्पल, अर्चना सिंह, अविनाश कुलश्रेष्ठ सहित बाल कलाकार सात्विक मेहरा और हर्षवर्धन नज़र आए। फिल्म के क्रेयेटिव डायरेक्टर अविनाश वर्मा, को-प्रोड्यूसर हिमांशु उप्पल, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रंजीत चौधरी, संगीतकार दीपक जैन और सिनेमोटोग्राफी दुर्गेश शर्मा की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन