Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लखनऊ में अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने मनु कौर को प्रदान किया वर्सटाइल सिंगर ऑफ द ईयर का अवार्ड

Pragya News 24

Tue, Mar 19, 2024
Post views : 213

आगरा। अनुराधा पोडवाल, साधन सरगम के साथ टी सीरीज के लिए म्यूजिक एल्बम रेकॉर्ड करने के साथ देश के विभिन्न शहरों में 500 से अधिक लाइव शो में प्रस्तुति दे चुकी आगरा निवासी बॉलीवुड सिंगर मनु कौर को मंगलवार को राजधानी लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित हुए भव्य अवार्ड समारोह में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोरा ने वर्सटाइल सिंगर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया।

स्मार्ट ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये गए इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह के मिलने पर सिंगर मनु कौर ने अपने माता-पिता दलवीर सिंह भुल्लर और रनवीर कौर भुल्लर को श्रेय देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि मुझे यह सम्मान प्राप्त हुआ। आज मैंने जो भी पहचान बनाई है यह उनके ही प्रोत्साहन का नतीजा है। स्मार्ट ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष लवाण्या शर्मा ने उन्हें अवार्ड मिलने पर बधाई दी।

मनु कौर कहती हैं कि मुझे किसी कलाकार की आवाज़ को कॉपी करना पसंद नहीं। मैं ख़ुद अपनी आवाज़ के दम पर अपनी पहचान बनाना चाहती हूँ। हाल ही में मनु कौर ने सोनेटेक म्यूजिक कंपनी के लिए गीत ओ राम ओ राम … रिकॉर्ड किया है जो कि जल्द रिलीज़ होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन