Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चकबंदी रूकवाई तो अज्ञात लोगों ने बोल दिया हमला, कुल्हाड़ी से किया वार

Agra. चकबंदी रूकवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक पीड़ित की जान पर बन आई। लगभग 15 लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल अवस्था में उसे आगरा के जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका चिकित्सीय उपचार किया गया और मेडिकल भी हुआ। घटना के बाद पीड़ित दहशत में है।

पूरा मामला थाना फतेहाबाद के एक गांव का है। पीड़ित विजय कुमार ने चकबंदी रूकवाने के लिए कई शिकायतें दी थी। मामला लखनऊ तक पहुँचा था। इस पर लखनऊ के अधिकारी आगरा आये तो मौके पर एसडीएम और कानूनों व तहसील के अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे। सभी ने जांच पड़ताल की और उन्हीं के सामने चकबंदी का काम हुआ।

पीड़ित ने बताया कि जब सभी अधिकारी चले गए और वह खेत से लौट रहा था तभी अचानक से 15-20 लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। एक ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसके सिर में घाव हो गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन