Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चार दिन की मुलाकात में दिल दे बैठी युवती का प्रेमी ने उठाया फायदा, दुष्कर्म के बाद सौंप दिया दोस्तों को

Pragya News 24

Mon, Mar 18, 2024
Post views : 420

Agra. जिस युवक पर अपने से ज्यादा भरोसा किया जिससे प्यार किया उसी ने ऐसा दर्द दिया कि मोहब्बत से भी विश्वास उठ गया। दोस्ती और मोहब्बत के नाम पर युवक अपनी प्रेमिका को कैलाश मंदिर (सिकंदरा) के पास घुमाने ले गया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्तों को बुलाया और फिर युवती के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। हिम्मत करके पीड़िता ने घर पहुँची और पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

18 वर्षीय युवती सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि युवती की दोस्ती गायत्री विहार कालोनी निवासी मोहित से थी। वह उसे 3-4 बार पहले मिलने के लिए बुला चुका था। शनिवार को भी घुमाने की कहकर बुलाया। बाइक पर बैठाकर कैलाश के जंगल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त शिवाकुंज निवासी अरविंद और केके नगर निवासी योगेश को बुला लिया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। आरोपी धमकी देने के बाद भाग गए। पीड़िता राहगीरों की मदद से घर पहुंची। अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद जांच में जुट गई। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया।

इंस्पेक्टर और बीपीओ प्रदीप कुमार सहित थाना सिकंदरा की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। पीड़िता ने आरोपी मेहित का मोबाइल नंबर बताया था। इस पर पुलिस ने नंबर के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। सबसे पहले मोहित पकड़ा गया। इसके बाद उसके दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। 24 घंटे में पुलिस ने तीनों की गिरफ्तार कर ली। अब मामले में जल्द चार्जशीट भी लगाई जाएगी।

घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है। आरोपियों उसे धमकी दी थी। चुप रहने के लिए बोला था। मगर, उसने घर जाकर सारी घटना बताई। हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंची। उसने बताया कि एक महीने पहले ही काम के लिए जाते समय मोहित ने दोस्ती की थी। 3-4 बार बात करने के लिए बुलाया था। वह उसके इरादे समझ नहीं पाई। उसने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में दोस्तों को सौंप दिया।

युवती ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया, उसने पुलिस को मोहित का फोन नंबर दिया। इसके बाद पुलिस ने मोहित को पकड़ लिया, उससे पूछताछ की, सीसीटीवी चेक करने के साथ ही उसके दोनों दोस्तों को भी अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तीनों ने पहले से ही युवती के साथ रेप करने की प्लानिंग कर ली थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन