: किसानों की जमीनों पर सत्संगियों ने किया कब्जा, हो चुकी हैं कई हत्याएं; ग्रामीणों ने बताई सच्चाई
Pragya News 24
Tue, Sep 26, 2023
राधा स्वामी सत्संगियों और आपपास गांव वालों के बीच 70 साल से विवाद है। गांव वाले और आश्रम वालों के बीच समय-समय पर विवाद भी होता रहता है।
ग्रामीण सुंदर सिंह वर्मा ने बताया कि हमारी जमीनों को जबरन हमसे छीना गया। पुराने लेखों के अनुसार आज भी वह जमीन किसानों की है, उन्होंने बताया कि जगनपुर में झगड़े मे सत्संगियों के मैनेजर की मौत हो गई थी, जिसमें सत्संगियों ने कई लोगों को सजा कराई। उस समय शासन-प्रशासन सत्संगियों की ही सुनता था। इस बार पहली बार डीएम ने ग्रामीणों की बात सुनी और सर्वे कराया है। कई गांववालों के बयान दर्ज कराए गए हैं।
साल 2005 में गांव वालों ने दर्ज कराया था केस
साल 2005 में खासपुर गांव के लोगों ने केस दर्ज कराया। साल 2009 में सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने मुकदमा कराया। ठेकेदार ने पानी की लाइन उखाड़ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। साल 2009 में ही गांव सिकंदरपुर में गांव वालों और सत्संगियों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें राधा स्वामी सत्संगी के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। कई गांव वाले भी घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराए थे। तब पुलिस ने तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य भूरी सिंह सहित गांव के कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 12 साल बाद भूरी सिंह जेल से बाहर आया।
2013 में शोध छात्रा नेहा शर्मा की मिली थी लाश
गांव वालों ने आगे बताया कि साल 2013 में शिक्षण संस्थान के माइक्रो बायोलॉजी लैब में शोध छात्रा नेहा शर्मा की लाश मिली थी। इसकी ब्ठप् जांच हुई, जिसमें सत्संग सभा से जुड़े लोग आरोपी पाए गए थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। अभी केस कोर्ट में चल रहा है। गांव के ही भरत सिंह ने बताया कि 50 साल पहले खेत मे काम कर रहे किसान भूरे को सत्संगी जबरन खींच कर ले गए थे। झगडे मे किसान मूलचंद की मौत हो गई थी जिसमें कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थी। इस तरह से सालों से केस चल रहा है।
गांव के ही रामस्वरूप ने बताया कि साल 2009 में 153 बीघा जमीन को लेकर सत्संगियों ने लाठी डंडों से हमला किया, जिसमें किसान नरोत्तम की मौत हो गई। यह झगड़ा पट्टे की 153 बीघा जमीन को लेकर हुआ था, जो किसानों की है। उस पर जबरन कब्जा किया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन