Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ट्रेन में हुआ यात्री का पर्स चोरी, जीआरपी ने पकड़ी महिला चोर

Agra. यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के साथ साथ ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों पर जीआरपी आगरा कैंट लगातार शिकंजा कस रही है। मंगलवार को जीआरपी आगरा कैंट पर रेलयात्री की शिकायत पर एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया। जीआरपी ने महिला के पास से यात्री का चोरी हुआ पर्स भी बरामद हुआ। जीआरपी ने तुरंत महिला को हिरासत में लिया और कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया।

घटना कर्नाटक एक्सप्रेस की है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित रेलयात्री अपने परिवार के साथ कर्नाटक एक्सप्रेस के एसी कोच वन से सफर कर रहा था। सफर के दौरान ही उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। उसने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने तत्परता दिखाई और एक महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से रेलयात्री का चोरी हुआ पर्स बरामद हुआ। जीआरपी ने तुरंत महिला को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया।

जीआरपी आगरा कैंट के मुताबिक हिरासत में ली गई महिला का नाम प्रीती है जो हिसार की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला है कि महिला का आपराधिक इतिहास है और उसकी दो शादियां हो रखी हैं। प्रीति पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुकी है। कर्नाटक एक्सप्रेस में जिस यात्री के सामान की चोरी हुई थी उसका चोरी का पर्स इसी महिला के पास से मिला है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन