Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति ब्रेनओब्रेन वंडर किड नेशनल लेवल इंटर स्कूल कम्पीटिशन में चमके शहर के मेधावी पितृपक्ष में श्रीजगन्नाथ मंदिर में सांझी उत्सव की धूम, रोज सजेगी आकर्षक सांझी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विजयनगर में दिनदहाड़े डकैती और हत्या की वारदात, कारोबारी की पत्नी को किया अधमरा

आगरा. दिनदहाड़े डकैती और हत्या की वारदात ने कमिश्नरेट आगरा आगरा पुलिस को हिला कर रख दिया है। थाना हरीपर्वत के विजयनगर चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या और लूट की वारदात हुई। इस वारदात ने स्पष्ट कर दिया है कि आज भी अपराधियों के दिल में आगरा पुलिस का खौफ नहीं है।

दिन सोमवार, इलाका थाना हरीपर्वत का विजयनगर। विजयनगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े बदमाशों ने डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े एक कारोबारी की डकैती और हत्या की वारदात ने खाकी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर पर लुटेरे आए जिसमें नौकर भी शामिल था। नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दो बाइक पर चार बदमाश आए थे, चारों बदमाश के साथ में शामिल दिलीप गुप्ता का नौकर घर से पूरी तरीके से वाकिफ था। इस पूरे घटनाक्रम में बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी को भी यातना देकर अधमरा कर दिया है। उन्हें गंभीर अवस्था में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस को इस पूरे मामले में अहम सबूत मिले हैं। थाना हरीपर्वत पुलिस के अलावा सर्वलाइंस और एसओजी को भी जल्द खुलासे के लिए लगा दिया गया है। फिंगर एक्सपट्र्स, डॉग स्क्वायड की मदद ली गई है, पीड़ित कारोबारी के पुत्र की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन