Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा में हुआ मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस बिल्डर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन

Pragya News 24

Sun, Oct 29, 2023
Post views : 137
  • एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन में समस्याओं पर चिंतन
  • राष्ट्र सेवा संकल्प के साथ एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ने की निरंतर प्रगति की बात
  • 12 से अधिक राज्यों के 150 प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में किया विचार विमर्श
  • विपरीत और विभिन्न परिस्थितियों में सेना के लिए करते हैं कार्य, देशा सेवा का है अनोखा जज्बा
    रते हैं तैयार

आगरा। आज विश्वभर में भारतीय सेना के पराक्रम, युद्ध कौशल और सैन्य वीरता की चर्चा है। सैनिकों के लिए सुगम रास्ता तैयार करने से लेकर अंदरुनी सुरंग और इमारतें बनाने की जिम्मेदारी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज बिल्डर्स एसोसिएशन द्वारा ही ये संभव होता है। फिर चाहे वह लद्दाख की तरफ टनल बनाना हो या फिर दुर्गम बर्फीले मार्गों पर हाईवे तैयार करना। यह सब काम संगठन से जुड़ी हुई कंपनियां तीनों सेनाओं के लिए विषम परिस्थितियों में देश सेवा की भावना से संपन्न करती हैं। यह बात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस मागो ने एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज) के राष्ट्रीय अधिवेशन में कही।

संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन होटल डबल ट्री बाय हिल्टन फतेहाबाद रोड पर संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के 12 से अधिक राज्यों के 150 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने संगठन की कार्यशैली और समस्याओं पर मंथन किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पुंडुचेरी, अंडमान निकोबार, दिल्ली, यूपी, राजस्थान ,मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा।

संगठन की आगरा शाखा के अध्यक्ष सीएस सक्सेना ने बताया कि आगरा ब्रांच की स्थापना 1977 में हुई थी यह अधिवेशन आगरा ब्रांच द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर चिंतन के साथ समाधान पर विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल सीके गुप्ता जॉइंट डायरेक्टर ईएमसी ब्रांच, विशिष्ट अतिथि वीके जाटव, चीफ इंजीनियर जबलपुर जोन, अतिथियों में संजीव वशिष्ट, भावेश गुप्ता, संजॉय कुमार गुप्ता, एमएस रस्तोगी ने सम्मेलन में सहभागिता दिखाई। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन की समस्याओं के साथ विकासशील कार्यप्रणाली पर चर्चा की।

संगठन की आगरा इकाई ने किया अतिथियों का भव्य स्वागत

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस बिल्डर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए 150 से अधिक प्रतिनिधियों, कार्यक्रम के अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का कार्यक्रम आयोजक आगरा शाखा की ओर से अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया। संगठन की आगरा इकाई के अध्यक्ष सीएस सक्सेना ने बताया यह अधिवेशन संगठन की एकता और मजबूती के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने समाधान का दिया था आश्वासन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस मागो ने बताया कि बीते दिनों संगठन की राष्ट्रीय इकाई के पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को रक्षा मंत्री के समक्ष रखा था जिस पर उन्होंने गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

नई-नई तकनीक पर लगी प्रदर्शनी

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज बिल्डर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन के मौके पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सैन्य संसाधनों में नई-नई तकनीक के संदर्भ में स्टाल लगाकर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। मिनिमम टेंपरेचर में निर्माण कार्य के साथ दुर्गम क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए नए उपकरण और तकनीक का प्रदर्शन किया गया।

तीन प्रमुख मांगों पर हुआ विमर्श

  • ठेकेदारों की परमानेंट गारंटी को 5% से घटकर 2% किया जाए।
  • ई श्रेणी के ठेकेदारों की कार्य सीमा बढ़ाकर 50 लाख रुपए की जाए।
  • जीएसटी में भी सैन्य ठेकेदारों को राष्ट्रीय हित में राहत दी जाए।

इनकी रही सहभागिता

मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज बिल्डर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीएस मागो, चेयरमैन सीएम सक्सेना, आगरा शाखा सचिव अशोक कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार अशोक, राष्ट्रीय सचिव संदीप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, बाला सतीश, गुरविंदर सिंह ओबराय, मनीष जैन, सुनील पवार, विनोद बहल, दीपक बकावले, अशोक कन्डुइ मंचासीन रहे। इस मौके पर संगठन की आगरा यूनिट के विनीत गुप्ता, जेके सिंह, दिनेश अग्रवाल, दिनेश श्रीवास्तव, अमरपाल कोहली, अरुण जैन, अरुण खिरवार, ने अतिथियों का माला पहनकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन