Mon 23 Nov 2026
Breaking News Exclusive
आगरा में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की वायरल होने से ज्यादा जरूरी विचारवान होना, जन कला मंच की गोष्ठी में सोशल मीडिया पर मंथन कंस के अत्याचारों का हुआ अंत, कान्हा ने मथुरा में फिर स्थापित किया धर्मराज सात बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, लायंस क्लब प्रयास ने धूमधाम से कराया सामूहिक विवाह एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एकजुट होंगे लोहा व्यापारी, विभागों के उत्पीड़न के विरुद्ध बनेगी रणनीति

Pragya News 24

Tue, Oct 31, 2023
Post views : 244

आगरा। लोहा व्यापारी अपनी हर समस्या के लिए अब एकजुट होकर काम करेंगे। सम्बंधित विभागों द्वारा उत्पीड़न के विरुद्ध रणनीति तैयार करने के साथ हर समस्या में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आएंगे। नई लोहामंडी विकसित करने पर तेजी से कार्य करने जैसे विषयों पर चर्चा के साथ आज आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।

सुन्दरकाण्ड पाठ से पूर्व लगातार 25 वर्षों से एसोसिएशन के अध्यक्ष का पदभार सम्भाल रहे मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले 20 वर्ष से नई लोहामण्डी विकसित करने के प्रयासरत हैं। जिससे व्यापारियों व संकरे क्षेत्र में स्थित लोहामंडी के क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ व्यापार का ग्राफ भी बढ़ सके। जीएसटी द्वारा छापेमारी की आड़ में होने वाले व्यापारियों के शोषण के खिलाफ मिलकर आवाज उठाई जाएगी। कहा कि जीएसटी ऑफिस में व्यापारियों के बैठने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं ओवरलोडिंग के नाम पर आरटीओ विभाग, ट्रैफिक पुलिस, थाना व चौकी पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है।

एसोसिएसन के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गोयल, महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र मंगल ने कहा कि ऐसी स्थिति में एसोसिएशन के पदाधिकारी मामले तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियों का हस्तक्षेप सुनिश्चित कराएंगे। सही माल को भी रोकने पर विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के लिए एकजुटता के साथ का काम करेंगे।

संगीतमय सुन्दरकाण्ड में बही भक्ति की गंगा

श्रीराम के उद्घोष और वीर हनुमान के जयकारों के साथ लोहा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन भी किया गया। सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने एसोसिएसन के पदाधिकारियों संग श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मण्डली के सदस्यों ने ढोलक, मंजीरों के संगीत पर भजनों के साथ सुन्दरकाण्ड की चौपाईयों को ऐसे पिरोया कि हर भक्त भक्ति में झूमने लगा। भक्ति का ऐसा माहौल जहां एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रीराम नाम के रत्न खूब लूटे। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने परिवार के साथ भाग लिया। सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद श्रीराम व वीर हनुमान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजुल जैन, संजय गोयल, आशीष, अग्रवाल, मोहित गोयल, सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन, मनोज जैन, पदम अग्रवाल, गिरीश गर्ग, पवन गोयल, उमेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन