Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारतीय वैश्य महासभा की कार्यसमिति की बैठक में उप्र में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, विधानसभा चुनाव 2027 में उतारेगी 150 प्रत्याशी

Pragya News 24

Sun, Apr 13, 2025
Post views : 161

आगरा। भारतीय वैश्य महासभा (रजि.) द्वारा शनिवार को मंडी समिति स्थित लक्ष्मी वाटिका में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यसमिति सदस्यों ने महासभा के संगठन विस्तार और वैश्य समाज के लिए हितकारी कार्यों पर चर्चा की। बैठक में आगरा सहित कानपुर, कानपुर देहात, एटा, कासगंज, नोएडा, अवागढ़, शिकोहाबाद आदि जिलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उप्र में विस्तार के लिए महासभा प्रदेश को पूर्वांचल और पश्चिमांचल दो हिस्सों में बनाएगी। दोनो क्षेत्रों के कामकाज की देखरेख के लिए लखनऊ और आगरा में कार्यालय स्थापित किए जाएगे। उन्होंने बताया कि अपने वैश्य समाज को राजनीति में सुनिश्चित हिस्सेदारी दिलाने के लिए महासभा आगामी 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में 150 वैश्य प्रत्याशी उतारेगी। जिससे की उसके अधिक से अधिक प्रत्याशी जीतकर के आए और वैश्य समाज की राजनैतिक भागेदारी सुनिश्चित हो सके। जिसके लिए महासभा भाजपा सहित अन्य दलों से टिकट की मांग की करेगी। टिकिट नही भी मिलने पर निर्दलीय वैश्य प्रत्याशी उतारे जाएगे। साथ ही केंद्र सरकार से महासभा व्यापारियों के लिए वृद्धा पेंशन की मांग और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय वैश्य व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की मांग करेगी। वहीं महासभा मंडल अधिकारियों के साथ वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करेगी।

बैठक में नोएडा के नीरज गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेंद्र खंडेलवाल को राष्ट्रीय सचिव और दाउदयाल गुप्ता को आगरा महानगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी बाबू ने बताया कि महासभा का 32 से अधिक जिलों में कार्यरत है और 10 जिलों में इकाईयों का गठन होने जा रहा है। संगठन की दिल्ली और गुजरात राज्य में भी ईकाई बन चुकी है। महासभा के विस्तार में दिन प्रतिदिन वृद्वि हो रही है।

यह रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से महासभा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव कुमार वार्ष्णेय, बंटी बाबू, सोमचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रामशंकर गुप्ता, श्याम सुंद गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता, महासचिव विनोद अग्रवाल, सत्य प्रवीण गुप्ता, सचिव राजीव कुमार अग्रवाल, प्रवक्ता पंकज गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, डॉ. प्रकाश गुप्ता, आगरा के महेंद्र खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मोहन गुप्ता, मनोज अग्रवाल, केएम माहेश्वरी एडवोकेट, महावीर प्रसाद अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, प्रवीन कुमार अग्रवाल, शैलेद्र गुप्ता, विनोद कुमार मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन