Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विश्वकर्मा जयंती और सृजन शक्ति सम्मान: आगरा के उद्यमियों का भव्य संगम

Pragya News 24

Wed, Oct 8, 2025
Post views : 181

आगरा। लघु उद्योग भारती द्वारा विश्वकर्मा जयंती एवं सृजन शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात् लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उन लाखों उद्यमियों का परिवार है जो अपने कर्म, निष्ठा और सृजनशीलता से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह संगठन पिछले एक दशक से यह परंपरा निभा रहा है कि उद्यमी अपने सहयोगियों को स्वयं सम्मानित करते हैं, जिससे कार्यस्थल पर प्रेरणा, आत्मीयता और समर्पण की भावना बढ़ती है।
समारोह में 11 विशिष्ट विभूतियों को ‘सृजन शक्ति सम्मान’ से अलंकृत किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र उत्थान में अनुकरणीय योगदान दिया। साथ ही 42 से अधिक सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लगन, सृजनशीलता और निष्ठा के बल पर अपने उद्यम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्य अतिथि, शैलेंद्र कुमार सिंह, कमिश्नर, आगरा मंडल ने कहा कि जब उद्यमी अपने ही सहयोगियों के योगदान को सम्मानित करते हैं, तो यह सम्मान केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि परिश्रम और समर्पण की भावना का होता है। उन्होंने आगरा के उद्योग जगत की संभावनाओं पर बल देते हुए कहा कि लघु उद्योग क्षेत्र क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन की दिशा में नई क्रांति ला सकता है।

अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल उद्यमिता को सशक्त नहीं कर रही, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की वास्तविक धुरी बन चुकी है। आगरा की धरती सदियों से सृजन और परिश्रम की प्रतीक रही है, और यह आयोजन उसी भावना का सजीव उदाहरण है। उन्होंने संगठन की कार्यशैली और उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। राकेश गर्ग को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय सचिव और मनीष अग्रवाल प्रदेश सचिव को पुनः पद प्राप्त होने के लिए सम्मानित किया गया।

स्वागत अध्यक्ष रामसिया विकास गुप्ता और संयोजन एवं संचालन सीए नितेश गुप्ता तथा राजीव बंसल ने कार्यक्रम का संचालन किया। उद्यमियों ने भी अपने प्रेरक विचार साझा किए और संगठन के प्रति समर्पण व्यक्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन दिनेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संजीव जैन, अंकुर अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, समक्ष जैन, सिविल जैन, पंकज अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, ऋषि नंद, प्रभात गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सृजन शक्ति सम्मान – विशिष्ट सम्मानित विभूतियाँ
इंजीनियर उमेश शर्मा – पूर्व सदस्य, स्टेट एनवायरमेंटल कमेटी (SEA); औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन में उल्लेखनीय योगदान।
इंजीनियर अजीत फौजदार – आगरा के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर के संवर्धन में सक्रिय भूमिका।
डॉ. एस. सी. अग्रवाल – वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी; दो अस्पतालों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में विशिष्ट योगदान।
डॉ. पुनीत गुप्ता (MCh) – युवा कार्डियक सर्जन; दो वर्षों में 300 से अधिक सफल हृदय शल्यक्रियाएँ।
डॉ. अमृत गोयल – प्रोफेसर, एस.एन. मेडिकल कॉलेज; चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में योगदान।
आर्किटेक्ट नितिन गुप्ता – औद्योगिक एवं शहरी वास्तुकला में आधुनिक दृष्टिकोण के प्रवर्तक।
आर्किटेक्ट सौरभ सक्सेना – औद्योगिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक परियोजनाओं में नवाचार के अग्रदूत।
CA मनोज कुमार खुराना – 35 वर्षों के अनुभवयुक्त वित्तीय सलाहकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
CA नवनी भारतीया – शिक्षिका एवं प्रशिक्षक चार्टर्ड अकाउंटेंट; ज्ञान एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में योगदान।
अरविंद शुक्ला – समर्पित उद्यमी; भारतीय रेल हेतु उत्पादन सेवाओं में नवाचार का उदाहरण।
शैलेश अग्रवाल – नवाचारशील उद्यमी; रेल उत्पादन क्षेत्र में गुणवत्ता और समयबद्धता के प्रतीक।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन