Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सर्राफा व्यापारियों ने ली प्रतिज्ञा, वातावरण में होगी सुन्दरता और स्वच्छता

Pragya News 24

Mon, Sep 2, 2024
Post views : 103
  • आगरा सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने ली पर्यावरण स्वच्छता की शपथ
  • हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेंगे व्यापारी

आगरा। एक व्यापारी हर वर्ष एक पौधा अवश्य रोपेगा। जिससे शहर के पर्यावरण को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकें। साथ ही अपने प्रतिष्ठानों व घरों के आस-पास साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने एसोसिएशन की आमसभा में अपना वक्तव्य रखते हुए सभी व्यापारियों को शपथ दिलाई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प भेंट कर किया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पर्यावरण स्वच्छता की शपथ लेते हुए कहा कि वह प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे। ब्रज क्षेत्र के ऐसे पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लुप्तता की कगार पर हैं। प्रदूषण को अधिक प्रतिशत में कम करने की क्षमता वाले चैड़ी पत्ती के पौधे व फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खंडेलवाल, संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुधीर गुहा, कार्यक्रम संयोजक मयंक कुमार अग्रवाल, अशोक अम्बहा, मयंक जैन, पंकज गर्ग, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), मनीष पारौलिया, संजय वर्मा, विमल नयन फतेहपुरिया, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता, अंकुर गोयल आदि उपस्थित थे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिया पर्यावरण स्च्छता का संदेश
आगरा। हमारा भारत स्वच्छ भारत, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया गया। नाटक का निर्देशन व लेखन उमाशंकर मिश्र, संयोजन अनिल जैन ने किया। नाटक के माध्यम से व्यापारियों की कारीगरों से समस्याओं को भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों में पियूष ताहिल, एसके जैन, नंदिनी जैसवाल, एमएस एकलव्य, वीरू फौजदार, देवांश ताहिल, उज्ज्वल जैसवाल, अरुण सिंह, आकांक्षा जादौन, संगीता जैसवाल थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन